कांग्रेस के उम्मीद्वार उदय मुदलियार ने भाजपा के लीलाराम भोजवानी को पराजित किया था। दूसरे चुनाव में भाजपा के लीलाराम भोजवानी ने कांग्रेस के उदय मुदलियार को हराकर पिछले पराजय का बदला लिया था। इसके बाद के तीन विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह लगातार तीन बार कांग्रेस के प्रत्याशी उदय मुदलियार, अलका मुदलियार और करुणा शुक्ला को पराजित कर चुके हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बराबर गौरतलब है कि राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र शहरी व ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर बना है। विस क्षेत्र में 223 मतदान केन्द्र है। जिसमें शहर में लगभग 120 व ग्रामीण में 103 केन्द्र है।