जगदलपुर

औपचारिक ऐलान पूरा, दंतेवाड़ा उपचुनाव में देवती कर्मा पर लगी मुहर, पढि़ए इनका पूरा राजनीतिक सफर

Dantewada Assembly bypolls : सीएम और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में दंतेवाड़ा के प्रत्याशी को लेकर हुई थी बैठक, मात्र औपचारिक ऐलान बाकी था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Aug 2019, 2:47 PM IST
औपचारिक ऐलान पूरा, दंतेवाड़ा उपचुनाव में देवती कर्मा पर लगी मुहर, पढि़ए इनका पूरा राजनीतिक सफर
औपचारिक ऐलान पूरा, दंतेवाड़ा उपचुनाव में देवती कर्मा पर लगी मुहर, पढि़ए इनका पूरा राजनीतिक सफर

Dantewada Assembly bypolls . आज देवती कर्मा के नाम पर मुहर लग चुकी है। देवती कर्मा झीरम घाटी हमले में मारे गये महेंद्र कर्मा की पत्नी है। देवती कर्मा 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में वो भीमा मंडावी से हार गयी थी।

टिकट के लिए पार्टी की तरफ से थी आश्वस्त
पिछले विधानसभा चुनाव में छविंद्र कर्मा ने कांग्रेस पार्टी में बागी बनने का ऐलान कर पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाया था, लेकिन इस बार छविंद्र को मना लिया गया है। आपको बता दें कि उपचुनाव के ऐलान के पहले ही देवती कर्मा को पार्टी की तरफ से आश्वस्त किया गया था कि पार्टी उन्हें ही टिकट देगी। शनिवार राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की मौजूदगी में चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में देवती कर्मा, छविंद्र कर्मा और सोनाराम सोरी के नाम पर भी चर्चा की गयी थी। लेकिन पार्टी की सहमति देवती कर्मा पर बनी।

कर्मा परिवार के करीबी कांग्रेसी राजकुमार तामो
हमेशा से दंतेवाड़ा में कांग्रेस की दावेदारी कर्मा परिवार के आसपास ही रही है। हालांकि इस बार इनकम टैक्स के रिटायर्ड अधिकारी बेड़मा निवासी सोनाराम सोरी के साथ ही कुआकोंडा इलाके से ही बेड़मा सरपंच शंकर कुंजाम, बारसूर नगर पंचायत के पदाधिकारी अमुल नाग और कर्मा परिवार के करीबी कांग्रेसी राजकुमार तामों के नाम पर चर्चा हो रही थी। देवती कर्मा के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी गई है।

Published on: