जगदलपुर

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में 3 हजार से अधिक महिलाओं के नाम कटे, भुगतान भी रुका.. जानें वजह?

Mahtari Vandan Yojana: भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से एक साल के भीतर बस्तर जिले की 3399 महिलाओं के नाम हटाए गए हैं।
less than 1 minute read
Sep 11, 2025
महतारी वंदन योजना (photo-patrika)
महतारी वंदन योजना (photo-patrika)

Mahtari Vandan Yojana: भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से एक साल के भीतर बस्तर जिले की 3399 महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। इनमें 1923 महिलाएं दिवंगत हो चुकी हैं, जबकि शेष में कई नौकरीपेशा, करदाता या अपात्र पाई गईं। कुछ ने गलत दस्तावेज प्रस्तुत किए थे और कई शासकीय सेवा में रहते हुए भी योजना का लाभ ले रही थीं, जिनसे अब वसूली की जा रही है।

अब तक 19 किस्तें जारी

अधिकारियों के अनुसार मृत्यु की जानकारी समय पर पोर्टल पर अपडेट न होने से कुछ हितग्राहियों को किश्त जारी हो गई थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी हर माह 28 तारीख तक मृत्यु का विवरण पोर्टल में दर्ज करते हैं, जिसके बाद नाम हटाए जाते हैं। योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को वाराणसी से की थी। जिले की 1 लाख 94 हजार 510 महिलाओं को पहली किस्त जारी हुई थी। अब तक 19 किस्तें दी जा चुकी हैं।

फिलहाल सैकड़ों पात्र महिलाएं योजना से वंचित हैं, जो पंजीयन पोर्टल दोबारा खुलने का इंतजार कर रही हैं। मुयमंत्री विष्णुदेव साय और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इसके शीघ्र पुन: खोलने की घोषणा कर चुके हैं।

Updated on:
11 Sept 2025 01:59 pm
Published on:
11 Sept 2025 01:59 pm