जगदलपुर

Naxalite Surrender: नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 21 लाख के इनामी नक्सली सुखराम ने किया सरेंडर

Naxalite Surrender: 21 लाख रुपये का इनामी कुख्यात माओवादी सुखराम ने आत्मसमर्पण कर दिया। यह नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

less than 1 minute read
इनामी माओवादी ने किया सरेंडर (photo source- Patrika)

Naxalite Surrender: ओडिशा पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी कामयाबी मिली है। ₹21 लाख के इनामी माओवादी सुखराम मरकाम उर्फ ​​योगेश उर्फ ​​सुरेश ने सरेंडर कर दिया है। यह सरेंडर ओडिशा के मलकानगिरी जिले में हुआ, जहां माओवादी ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर किया।

ये भी पढ़ें

Naxalite surrender: सुकमा में नक्सलवाद को बड़ा झटका, 4 नक्सलियों ने हथियारों समेत किया सरेंडर

Naxalite Surrender: कई नक्सल घटनाओं में शामिल रहा सुखराम

सरेंडर के दौरान उसके पास से एक SLR राइफल और विस्फोटक बरामद किए गए। सुखराम मरकाम माओवादी संगठन का एक एक्टिव कैडर बताया जाता है, जिसका रैंक ACM है। वह 2010 से संगठन से जुड़ा था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सुखराम कई नक्सल घटनाओं में शामिल रहा है। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला सुखराम मरकाम पर कई राज्यों में गंभीर नक्सल मामले दर्ज थे।

नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी कामयाबी

Naxalite Surrender: लगातार दबाव और बड़े ऑपरेशन के कारण सुखराम ने सरेंडर करने का फैसला किया। मलकानगिरी के SP विनोद पाटिल ने कहा कि यह नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी कामयाबी है। इस सरेंडर से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा बलों को उम्मीद है कि भविष्य में दूसरे माओवादी भी मुख्यधारा में लौट आएंगे।

Published on:
04 Feb 2026 01:59 pm
Also Read
View All