जगदलपुर

मुख्य वार्षिक परीक्षा के लिए 4 से ऑनलाइन आवेदन भरना होगा फॉर्म… विद्यार्थियों के लिए जारी हुआ खास अपडेट

CG College Exam : शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2023-24 की मुख्य वार्षिक परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2023, 10:43 AM IST
मुख्य वार्षिक परीक्षा के लिए 4 से ऑनलाइन आवेदन भरना होगा फॉर्म
मुख्य वार्षिक परीक्षा के लिए 4 से ऑनलाइन आवेदन भरना होगा फॉर्म

जगदलपुर। CG College Exam : शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2023-24 की मुख्य वार्षिक परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आनलाईन पंजीयन और परीक्षा आवेदन विश्वविद्यालय के पोर्टल में 4 दिसंबर से दिनांक 28 दिसंबर तक कर आवश्यक दस्तावेज की स्कैन्ड कॉपी के साथ अपलोड करनी होगी।

ऑनलाईन परीक्षा आवेदन की हार्डकापी के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर संबंधित महाविद्यालयों में आनलाईन वेरीफाई कराकर 4 दिसंबर से 30 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे। परीक्षा आवेदन की हार्डकापी के साथ आवश्यक दस्तावेज सहित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र परीक्षार्थियों की सत्यापित सूची एवं अशेष प्रमाण पत्र के साथ महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करने की तिथि 30 दिसंबर से 5 जनवरी तय की गई है।

वहीं पूरक परीक्षा 2023 में सम्मिलित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सत्र 2023-24 की मुख्य वार्षिक परीक्षा मार्च-अप्रैल 2024 में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाईन पंजीयन एवं परीक्षा आवेदन करने के लिए अवसर दिया जाएगा।

नशीली दवाई का तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर। कोतवाली थानांतर्गत आसना व हाटगुड़ा इलाके में दो आरोपियों द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली गोली दवाई बिक्री व तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दिवेश पाण्डेय निवासी पल्ली चकवा तथा घासीराम नाग निवासी कुम्हारपारा के पास से 2935 नग नशीली टेबलेट बरामद की। दवाईयों की अनुमानित कीमत 7020 रूपये आंकी गई है।


Published on: