जगदलपुर

हरित प्रदेश अभियान: एक पेड़ पूर्वजों के नाम… विधायक बघेल ने लगाया बरगद का पौधा

Patrika Harit Pradesh Abhiyan: विधायक बघेल ने बताया कि इस पौधरोपण अभियान की शुरुआत उन्होंने पिछले वर्ष की थी और अब दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।
less than 1 minute read
विधायक बघेल ने गिरोला में बरगद का पौधा लगाया (Photo source- Patrika)
विधायक बघेल ने गिरोला में बरगद का पौधा लगाया (Photo source- Patrika)

Patrika Harit Pradesh Abhiyan: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने आज अपने जगदलपुर स्थित निवास पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात वे अपने गृह ग्राम गिरोला पहुंचे, जहां शासन की योजना एक पेड़ मां के नाम के तहत उन्होंने अपने पूर्वजों के नाम बरगद का पौधा लगाया।

इस अवसर पर ग्राम गिरोला में विधायक बघेल के तत्वावधान में शेड और नए बोरवेल का लोकार्पण भी किया गया। विधायक बघेल ने बताया कि इस पौधरोपण अभियान की शुरुआत उन्होंने पिछले वर्ष की थी और अब दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।

Patrika Harit Pradesh Abhiyan: इस दौरान गोपाल कश्यप, तिलेस्वरी गागड़ा, सीताराम सेठिया,रोमनाथ देहारी,सतेन्द्र गागड़ा,अमीर साहनी,अर्जुन पांडे,रामचंद्र नाग, ईश्वर, राजू,सरवन, राजेन्द्र सेठिया, पुरन सेठिया,सरवन भोयर, ङूमरधर, दसरथ , कमलेश महानंदी, अचीत गुलाटी, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,रायसिंग जनाब आदि मौजूद थे।

Updated on:
17 Aug 2025 01:41 pm
Published on:
17 Aug 2025 01:41 pm