जगदलपुर

मंत्री कश्यप को बदनाम करने की साजिश, भाजपा का दावा- षड्यंत्र उजागर होने पर कांग्रेस मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी…

Jagdalpur Circuit House Controversy: भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बस्तर के कद्दावर आदिवासी मंत्री केदार कश्यप को लेकर कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही है।
less than 1 minute read
Sep 08, 2025
Controversial remarks by Chetan Sharma nephew of Indore BJP leader Satyanarayan Sattan
BJP- Congress भाजपा नेता के कांग्रेसी भतीजे के विवादित बोल (Representative pic)

Jagdalpur Circuit House Controversy: भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बस्तर के कद्दावर आदिवासी मंत्री केदार कश्यप को लेकर कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी मंत्री को बदनाम करने की यह ओछी हरकत कांग्रेस को शोभा नहीं देती।

पानीग्राही ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि यदि उसे बस्तर में अपना जनाधार पाना है, तो सबसे पहले उसे भाजपा के सर्वमान्य आदिवासी नेता केदार कश्यप को निशाना बनाना होगा। बिना उन्हें बदनाम किए कांग्रेस की "दाल गलने वाली नहीं है"।

कांग्रेस नेताओं को मुंह छुपाना पड़ेगा

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी कई बार इस तरह की टूल-कीट का सहारा लेकर केदार कश्यप को बदनाम करने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन कभी सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस का यह आदिवासी मंत्री के खिलाफ षड्यंत्र है, जो समय के साथ खुद ही उजागर होगा। जब सच सामने आएगा, तब कांग्रेस नेताओं को मुंह छुपाना पड़ेगा।” पानीग्राही ने यह भी कहा कि कांग्रेस के झूठे आरोप लगाने से कोई भी आरोप प्रमाणित नहीं होता। केवल आरोप लगाकर भाग जाना कांग्रेस की आदत बन चुकी है।

Jagdalpur Circuit House Controversy: जानें क्या है मामला ?

वन मंत्री केदार कश्यप पर जगदलपुर सर्किट हाउस में चतुर्थ वर्ग कर्मचारी से मारपीट और उसकी मां को गाली देने का आरोप लगा है। पीड़ित कर्मचारी और उसकी पत्नी एक वीडियो में आरोप लगाते नजर आ रहे हैं कि मंत्री ने न केवल अपशब्द कहे, बल्कि उनके साथ हाथापाई भी की। कर्मचारी का कहना है कि “कमरा क्यों नहीं खोला” बोलते हुए मंत्री भड़क गए और उन्होंने कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिए। हालांकि, मंत्री केदार कश्यप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

Updated on:
08 Sept 2025 01:13 pm
Published on:
08 Sept 2025 01:13 pm