जगदलपुर

Ration scam: बस्तर में 2.62 करोड़ का राशन घोटाला! 20 के खिलाफ हुई कार्रवाई, 6 दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित

CG Ration scam: जगदलपुर में पीडीएस सिस्टम की पोल खुली है। यहां जनता का हक मारकर दुकानदार मालामाल हुए हैं। 2.62 करोड़ के राशन घोटाले में अब तक 20 पर कार्रवाई हुई है..

2 min read

CG Ration scam: विगत वर्ष बस्तर जिले के 66 राशन दुकानों में करीब 2.62 करोड़ रुपए का राशन वितरण में गडबड़ी उजागर हुआ था, इसके जांच एसडीएम को सौंपी गई थी। उक्त मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही हैं, अब तक कुल 20 राशन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं, हाल ही में छात्रावास और उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण में हेराफेरी करने वाले 6 राशन दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है, इस कार्रवाई के बाद राशन विक्रेताओं में हडकंप मचा हुआ है।

CG Ration scam: 66 राशन दुकानों में पाया गया था शॉर्टेज

गौरतलब है कि बस्तर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन दुकानों में मार्च 2024 से अप्रैल 2025 के बीच किए गए राशन वितरण में बड़ा घोटाला उजागर हुआ था, भौतिक मूल्यांकन में 6560 ङ्क्षक्वटल चावल सहित गुड़, शक्कर और चना का भारी शॉर्टेज पाया गया था। अधिकारियों के अनुसार, 87 दुकानों में शिकायत मिली थी। जिसमें से 66 राशन दुकानों में शॉर्टेज पाया गया था। प्रशासन ने हर ब्लॉक में कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम को सौंपी है। जिन दुकानदारों ने समय पर राशन वितरण या राशि जमा नहीं की, उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। कुछ दुकानदारों को पूर्व में चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन लापरवाही जारी रहने पर निलंबन किया गया।

इतनी मात्रा में राशन गायब

22 दुकानों में 158 ङ्क्षक्वटल चना, 10 दुकानों में 19 ङ्क्षक्वटल गुड और 44 दुकानों में 87 ङ्क्षक्वटल शक्कर गायब मिले हैं। प्राथमिक जांच में करीब 2 करोड़ 62 लाख रुपए के राशन का गबन उजागर हुआ था। खाद्य विभाग के आधार पर अनियमितता पाई गई थी, जिनके खिलाफ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर की गई थी।

नई एजेंसियों को सौंपी जा रही दुकानें

सूत्रों के मुताबिक, कई स्थानों पर नई एजेंसियों से राशन दुकानों का संचालन कराया जा रहा है, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु रह सके। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई संभव है।

Updated on:
02 Mar 2026 06:05 pm
Published on:
02 Mar 2026 06:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर