जगदलपुर

दिनदहाड़े सोने-चांदी की कर रहा था चोरी, लोगों ने मचाया हंगामा, नगदी समेत गिरफ्तार

Crime News : चोरी के एक आरोपी को नगदी और जेवरात के साथ पकड़ने पुलिस कामयाब हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2023, 1:01 PM IST
दिनदहाड़े सोने-चांदी की कर रहा था चोरी
दिनदहाड़े सोने-चांदी की कर रहा था चोरी

जगदलपुर। Crime News : चोरी के एक आरोपी को नगदी और जेवरात के साथ पकड़ने पुलिस कामयाब हुई है। घर अंदर घुसकर नगदी रकम, सोने का मंगलसुत्र, चांदी का पायल, दो मोबाईल चोरी कर ले गया था। मामले में पीड़ित ने दरभा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया था। आरोपी के कब्जे से करीब 25 हजार 745 रुपए बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक 18 नवंबर की रात 2 बजे ग्राम नेगानार नाकापारा महादेव कश्यप अपने घर में सोया हुआ था, तभी चोर दबे पैर चुपचाप उनके घर से निकल रहा था।

जिसे देखकर वह चिल्लाया तो चोर बाहर निकल कर भागने लगा। आवाज़ सुनकर उनका बेटा शंकर उठा और चोर के पीछे भागा। उसने चोर को पकड़ लिया था, लेकिन शंकर के हाथ में दांत से काट कर छुडाकर वह भाग गया। जब घर वापस आकर देखा तो आलमारी में रखे 20 हजार रुपए, एक सोने का मंगलसुत्र, एक जोड़ी चांदी का पायल, दो मोबाईल और आधार कार्ड कीमती 48 रुपए चोर ने चोरी कर लिया था।

थाना प्रभारी दरभा केसरीचंद साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरु किया गया और निसानदेही पर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसका नाम गोपाल है, जो बीजापुर का रहने वाला है। वर्तमान में अटल आवास हाउसिंग बोर्ड कालोनी में ही रहता है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Published on: