30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के बाद कामकाज आया पटरी पर, 150 अधिकारी अब तक अनुपस्थित

CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद निगम में जनहित के कार्यो को पटरी पर लाने के लिए निगम आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त ने निगम मुख्यालय के सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Nov 2023, 12:25 PM IST

औचक निरीक्षण में निगम के 150 अधिकारी-कर्मचारी नदारद

औचक निरीक्षण में निगम के 150 अधिकारी-कर्मचारी नदारद

भिलाई। cg election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद निगम में जनहित के कार्यो को पटरी पर लाने के लिए निगम आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त ने निगम मुख्यालय के सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया। विभाग प्रमुख व कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की तो 150 अधिकारी व कर्मचारी अपने विभाग में अनुपस्थित पाए गए।

यह भी पढ़ें : CCTV फुटेज के जरिए चोर की काली करतूत आई सामने.. तीन लड़कों ने गाड़ी रोककर व्यापारी से की लूटपाट, 2 गिरफ्तार

अपर आयुक्त पहुंचे विभागों में अवलोकन करने

निगम आयुक्त रोहित व्यास ने चुनाव के लिए मतदान होने के बाद अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य पर मुस्तैद रह कर जनहित के कार्यो को गति प्रदान करें, इस उददेश्य को लेकर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी को निगम मुख्य कार्यालय सुपेला के सभी विभागों का अवलोकन कर अधिकारी व कर्मचारियों की कार्यालयीन समय 10 बजे उपस्थिति की जांच करने निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : विजय मर्चेंट ट्राफी क्रिकेट : भिलाई से 3 खिलाड़ियों का हुआ चयन, इन राज्यों के साथ होगा महामुकाबला

जांच में विभाग प्रमुख सहित 150 अधिकारी कर्मचारी अपने विभाग में अनुपस्थित रहे। अपर आयुक्त ने डाटा सेंटर को सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का निष्ठा ऐप में जॉच कर देर से आने वाले अधिकारी व कर्मचारियों की सूची तैयार कर आयुक्त के समक्ष पेश करने को कहा है। इसी प्रकार स्थापना अधीक्षक को उपस्थिति पंजी की जांच कर अनुपस्थित रहने वालों को नोटिस दिए जाने का निर्देश दिए है।