30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CCTV फुटेज के जरिए चोर की काली करतूत आई सामने.. तीन लड़कों ने गाड़ी रोककर व्यापारी से की लूटपाट, 2 गिरफ्तार

Crime News : बीईसी कंपनी नहर पुलिया के बीच पहुंचा तो तीन लडक़े रोक कर पैसे की मांग करने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Nov 2023, 10:52 AM IST

CCTV फुटेज में कैद हुआ सुराग.. तीन लड़कों ने गाड़ी रोककर व्यापारी से की लूटपाट, 2 गिरफ्तार

CCTV फुटेज में कैद हुआ सुराग.. तीन लड़कों ने गाड़ी रोककर व्यापारी से की लूटपाट, 2 गिरफ्तार

भिलाई। Crime News : राजीव नगर, जामुल निवासी ट्रांसपोर्टर रामेश्वर सिंह ने पुरानी भिलाई थाना में शिकायत दर्ज करवाया कि उसका ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर,हथखोज में है। 3 नवंबर की रात 9.30 बजे ऑफिस बंद कर बाइक से घर जा रहा था। बीईसी कंपनी नहर पुलिया के बीच पहुंचा तो तीन लडक़े रोक कर पैसे की मांग करने लगे। उनको पैसे नहीं देने पर गाड़ी से धक्का देकर मारपीट की।

इससे होठ, हाथ की कोहनी में चोटे आई है। उन्होंने ट्रांसपोर्टर के हाथ से बैग छीन लिया। जिसमें नगद 29,000 रुपए मोबाइल, पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी बुक, आधार, बैंक का एटीएम दो नग था। इस पर पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : कांग्रेस आई तो करेगी कर्ज माफी, भाजपा की सरकार बनी तो देगी धान का बकाया बोनस, जनता का फैसला EVM में कैद...


सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने टीम गठित की। आरोपियों की पतासाजी के लिए मुखबिरी व घटना स्थल के आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला गया। इसमें बताए गए, हुलिया के आधार पर घटना समय में 3 संदिग्ध लोग घटना स्थल की ओर जाते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज को विशेष सूत्रों को दिखाने पर 1 की पहचान सूरज राय निवासी खुर्सीपार के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें : विदेशी पक्षियों के साथ नए साल का होगा स्वागत, हिमालय पार से भारत पहुंचे खूबसूरत मेहमान


घेरा बंदी कर पकड़ा

टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को खुर्सीपार में पकड़ा। आरोपी पूछताछ में गुमराह करता रहा, कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने दो अन्य साथी शिवा मांझी व राजीव नगर निवासी ब्याशू महानंद के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। टीम ने महानंद को भी घेरकर पकड़ा। इनके पास से बैग, मोबाइल व दूसरे सामान बरामद किया। शिवा मांझी फरार है।