30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय मर्चेंट ट्राफी क्रिकेट : भिलाई से 3 खिलाड़ियों का हुआ चयन, इन राज्यों के साथ होगा महामुकाबला

Vijay Merchant Trophy Cricket : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा उम्र समूह 16 वर्ष से कम क्रिकेट टीम के लिए भिलाई-3 निवासी अमिय मढ़रिया का चयन किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Nov 2023, 11:16 AM IST

 भिलाई से 3 खिलाड़ियों का हुआ चयन

भिलाई से 3 खिलाड़ियों का हुआ चयन

भिलाई। Vijay Merchant Trophy Cricket : छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा उम्र समूह 16 वर्ष से कम क्रिकेट टीम के लिए भिलाई-3 निवासी अमिय मढ़रिया का चयन किया गया है। अमिय मढ़रिया अब अखिल भारतीय स्तर पर विजय मर्चेंट ट्रॉफी में 15 सदस्य टीम के साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। यह प्रतियोगिता 1 दिसंबर से पुणे में आयोजित है।

यह भी पढ़ें : Hemchand Yadav University : दिसंबर में होगी परीक्षाएं.. विद्यार्थियों के लिए बने नए नियम, ऐसा करने से 5 गुना ज्यादा देना होगा फीस

अपने पुल में छत्तीसगढ़ की यह क्रिकेट टीम बिहार, झारखंड, गुजरात, चंडीगढ़, बड़ोदा जैसी टीमों के साथ भिड़ेगी। अमिय मढ़रिया को बचपन से ही क्रिकेट का शौक है और लगातार स्थानीय स्तर पर खेलते हुए जिला क्रिकेट टीम में स्थान बनाकर राज्य टीम में स्थान बनाने में सफलता प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अभ्यास शिविरों मेें बेहतर बोलिंग का प्रदर्शन करते रहते हैं। वर्तमान में अमिय राज्य द्वारा आयोजित अभ्यास प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CCTV फुटेज के जरिए चोर की काली करतूत आई सामने.. तीन लड़कों ने गाड़ी रोककर व्यापारी से की लूटपाट, 2 गिरफ्तार