30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hemchand Yadav University : दिसंबर में होगी परीक्षाएं.. विद्यार्थियों के लिए बने नए नियम, ऐसा करने से 5 गुना ज्यादा देना होगा फीस

Hemchand Yadav University : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने दिसंबर-जनवरी सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 22 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Nov 2023, 9:47 AM IST

Hemchand Yadav University : दिसंबर में होगी परीक्षाएं.

Hemchand Yadav University : दिसंबर में होगी परीक्षाएं.

भिलाई। Hemchand Yadav University : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने दिसंबर-जनवरी सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 22 दिसंबर तक बढ़ा दी है। यानी अब आवेदन करने आखिरी दो दिनों का मौका दिया गया है। हालांकि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क के तौर पर दौ सौ रुपए अधिक चुकाने होंगे। 22 नवंबर तक भी आवेदन नहीं करने पर 23 से 25 नवंबर तक पांच गुना अधिक यानी 500 रुपए लगेगा।

यह भी पढ़ें : पुराने झगड़ों को लेकर युवक का काटा गला... फिर लाश के साथ की ऐसी हरकत, मचा हड़कंप

पहली बार जब हेमचंद विवि ने विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने तिथि बढ़ाई थी, उस वक्त विलंब शुल्क सौ रुपए था। लेटलतीफों के लिए विवि ने विलंब शुल्क की राशि को दो और पांच गुना तक बढ़ाकर आवेदन लेने का निर्णय लिया है। इनमें जो परीक्षार्थी आवेदन करेंगे, उनको 28 नवंबर तक आवेदन की हार्डकॉपी संबंधित महाविद्यालय या केंद्र में जमा करनी होगी।

अब तक हुए आवेदन

सेमेस्टर परीक्षा के लिए १९ नवंबर तक विश्वविद्यालय को 24,200 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। बिना विलंब शुल्क के सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन करने के लिए विवि ने 10 नवंबर तक तिथि निर्धारित की थी। इसके बाद १०-१८ तक सौ रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षार्थियों को आवेदन पत्र जमा करने की अनुमति दी गई। अंतिम दिन शनिवार को 600 से अधिक सेमेस्टर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन किया।

यह भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट ने तोड़ा रिकॉर्ड, रोलिंग में हासिल की नई ऊंचाई

दिसंबर में होगी परीक्षाएं

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए महाविद्यालयों के नियमित विद्यार्थी एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएड, बीएड तृतीय सेमेस्टर, बीबीए, एलएलबी, एमएसडब्लयू, पीजी डिप्लोमा इन योगा आदि कक्षाओं की परीक्षा होगी। बीएड प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में इनके लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। विवि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सेमेस्टर परीक्षाओं की शुरुआत करेगा।


विलंब शुल्क के साथ सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया गया है। यह आखिरी मौका होगा, इसके बाद आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी।
- भूपेंद्र कुलदीप, कुलसचिव, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय