30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुराने झगड़ों को लेकर युवक का काटा गला… फिर लाश के साथ की ऐसी हरकत, मचा हड़कंप

Crime News : मिनीमाता नगर खुर्सीपार में रविवार को रात 9 बजे विजय पासवान पिता रामदेव पासवान 22 साल की नंदगहया पारा, दुर्गा मंदिर के पास हत्या करने की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Nov 2023, 9:22 AM IST

पुराने झगड़ों को लेकर युवक का काटा गला... फिर लाश के साथ की ऐसी हरकत, मचा हड़कंप

पुराने झगड़ों को लेकर युवक का काटा गला... फिर लाश के साथ की ऐसी हरकत, मचा हड़कंप

भिलाई। Crime News : मिनीमाता नगर खुर्सीपार में रविवार को रात 9 बजे विजय पासवान पिता रामदेव पासवान 22 साल की नंदगहया पारा, दुर्गा मंदिर के पास हत्या करने की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। परिवार और मोहल्ले के लोग खुर्सीपार थाना के सामने प्रदर्शन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट ने तोड़ा रिकॉर्ड, रोलिंग में हासिल की नई ऊंचाई

वे इस हत्या में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दोपहर 1.40 बजे फरार संदेही भूषण साहू और सुमित को हिरासत में ले लिया। इसके पहले जुगनू को भी हिरासत में लिया जा चुका था। इसके बाद पीडि़त परिवार के रिश्तेदार और मोहल्ले के लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। पुलिस गिरफ्तार संदेहियों से पूछताछ कर रही है।


अलग-अलग स्थान पर भेजी गई टीम
रविवार की रात में ही पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम को रायपुर, राजनांदगांव व गढ़चिरौली तक भेज दिया। भूषण ने मोबाइल का स्विच रात में ऑफ कर दिया था। पुलिस पूरी रात उसकी तलाश में जुटी रही।

यह भी पढ़ें : आयुष्मान कार्ड इस इलाज कराने के बाद मरीज से वसूले 67 हजार, पुलिस ने की ऐसी कार्रवाई

प्रदर्शनकारियों को समझाया
पुलिस अधिकारी ने थाने के गेट पर प्रदर्शन करने वालों को समझाया। इसके बाद वे घर लौटे। रिश्तेदारों के आने की बात कहते हुए, मंगलवार तक के लिए शव के पोस्ट मार्टम को टाल दिया गया।

पुराने झगड़े की वजह से किया हमला
पुलिस के मुताबिक विजय पर भूषण, जुगरू व सुमीत ने पुराने विवाद की वजह से धारदार हथियार से गर्दन के पास वार किया। इसके बाद फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।