30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष्मान कार्ड इस इलाज कराने के बाद मरीज से वसूले 67 हजार, पुलिस ने की ऐसी कार्रवाई

Crime News : आयुष्मान कार्ड से इलाज होने के बाद भी मरीज से 67 हजार 382 रुपए वसूल किए जाने पर अस्पताल को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Nov 2023, 8:34 AM IST

आयुष्मान कार्ड इस इलाज कराने के बाद मरीज से वसूले 67 हजार

आयुष्मान कार्ड इस इलाज कराने के बाद मरीज से वसूले 67 हजार

राजनांदगांव। Crime News : आयुष्मान कार्ड से इलाज होने के बाद भी मरीज से 67 हजार 382 रुपए वसूल किए जाने पर अस्पताल को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चिखली में संचालित संजीवनी नर्सिंग होम में आयुष्मान कार्ड से इलाज के बाद मरीज से नकदी राशि लेने का आरोप लगा था। जांच में पुष्टि के बाद प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत अस्पताल का पंजीयन तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी निवासी संतोष कुमार वर्मा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : कांग्रेस आई तो करेगी कर्ज माफी, भाजपा की सरकार बनी तो देगी धान का बकाया बोनस, जनता का फैसला EVM में कैद...

संजीवनी नर्सिंग होम में उन्होंने अपने दादा खेमचंद वर्मा को आयुष्मान से उपचार के लिए भर्ती कराया था। प्रबंधन द्वारा पूरा इलाज आयुष्मान कार्ड से होने की बात कही गई, लेकिन बाद में अतिरिक्त राशि की मांग की, जिसे नकद और ऑनलाइन माध्यम से दिया गया है। शिकायत मिलने पर जांच की गई। जांच में जो तथ्य सामने आया, उसे उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। उस आधार संजीवनी नर्सिंग होम को इस योजना से तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया है।

- डॉ. बीएल तुलावी, नोडल अधिकारी