जगदलपुर

धारा 370 हटने के बाद नफा नुकसान के पुर्वानुमान के तहत मंगाए गए सारे हाईटेक ड्रोन, अब कश्मीर में इस मामलों में होगा इस्तेमाल

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से Article 370 के कई खंड हटने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने अपने पूर्वानुमान के तहत बस्तर के सबसे हाईटेक ड्रोन हेरॉन (Hitech Drone Heron) को पूरे देश से जम्मू कश्मीर रवाना कर दिया है।

2 min read
Aug 05, 2019
धारा 370 हटने के बाद नफा नुकसान के पुर्वानुमान के तहत मंगाए गए सारे हाईटेक ड्रोन, अब कश्मीर में इस मामलों में होगा इस्तेमाल

शेख तैय्यब ताहिर/जगदलपुर. आखिरकार जम्मू-काश्मीर (Jammu Kashmir) से Article 370 हट गई है जिससे वहां का माहौल गर्म न हो इसलिए इसलिए गृहमंत्रालय ने अपने पूर्वा नुमान के चलते पूरे जम्मू कश्मीर को छावनी में तब्दील कर दिया था। जैसे जमीन से नजर रखी जा रही थी उसी तरह आसमान से भी आतंकियों व पत्थरबाजों पर नजर रखने देश के सबसे हाईटेक ड्रोन जम्मू कश्मीर मंगा लिए गए है। गृहमंत्रालय ने देशभर के हाइटेक ड्रोन को जम्मू-काश्मीर मंगवाया है। इसके पीछे वहां के वर्तमान हालात को बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी इस विषय पर जानकारी को देने से बच रहे हैं। लेकिन पत्रिका को विभागीय सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आदेश के बाद बस्तर पुलिस ने ड्रोन को जम्मू-काश्मीर के लिए रवाना कर दिया है।

माओवादी मोर्चे पर अहम साबित हो चुका है हेरॉन
दरअसल पहले बस्तर के इलाकों में ड्रोन हैदराबाद व भिलाई से उड़ान भरता था, दूरी की अधिकता के चलते माओवादी गतिविधिकयों की जानकारी सटीक व समय पर नहीं मिल पा रही थी। बस्तर के झीरम, टाहकवाड़ा और बुरकापाल जैसी बड़ी माओवादी वारदात के बाद ड्रोन की उड़ान बस्तर से प्रारंभ करने की बात सीआरपीएफ के उच्चाधिकारियों ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय से की थी। जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर बकावंड ब्लॉक के मसगांव में नेशनल टेक्निकल रिसर्च आर्गनाइजेशन एनटीआरओ के वैज्ञानिकों, सीआरपीएफ तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएव्ही) की उड़ान का परीक्षण करने के बाद यहां से इसका संचालन किया जा रहा था। बस्तर से इसका संचालन होने के बाद माओवादी मोर्चे में पुसिल ने यूएव्ही के निशानदेही पर लगातार माओवादियों के लिब्रिटेड जोन में ऑपरेशन लांच किया। इसमें न केवल उन्हें सफलता मिली बल्कि उनका नुकसान भी कम हुआ है।

१८ घंटे तक लगातार उड़ान भरने जैसी कई खासियत है इस ड्रोन की
यह ड्रोन इजराइल में निर्मित हेरोन यूएवी है। यह मानव रहित विमान की हाइ रिजॉलूशन कैमरे से लैस है जो इसे दूर बैठे व्यक्ति को लाइव तस्वीरें और वीडियो भेज सकता है। इसकी रेंज भी ३५० किमी से अधिक है यानी इसे ३५० किमी से भी अधिक दूरी से संचालित किया जा सकता है। यह यूएवी लगातार 18 घंटे तक उड़ान भरने जैसे कई आधूनिक तकनीक और खासियत से लैस है।

Published on:
05 Aug 2019 01:47 pm
Also Read
View All