2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कातिल ने की ऐसी बेहरमी कि, शव को सडक़ पर फेंक उसकी जीभ व आंख ले गया अपने साथ, पुलिस जांच में जुटी

बीजापुर के भोपालपट्नम थाना क्षेत्र में देर रात एक ऐसा शव (Dead body) बरामद किया गया है जिसकी आंख ((Eye) व जीभ (Tongue) गायब है।

less than 1 minute read
Google source verification
Murder

कातिल ने की ऐसी बेहरमी कि, शव को सडक़ पर फेंक उसकी जीभ व आंख ले गया अपने साथ, पुलिस जांच में जुटी

बीजापुर. बीजापुर जिले के चिन्नामाठुर इलाके में सडक़ पर शव (Deadbody) मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि, बरामद किए गए शव में आंख व जीभ गायब है। माना जा रहा है कि, शव की बेहरमी से हत्या (Murder) कर सडक़ पर फेंक दिया गया है।

शरीर से उसकी आंख व जीभ गायब
मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के भोपालपट्नम थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव अर्जुनपल्ली व चिन्नामाठुर के बीच देर रात ग्रामीणों ने एक शब बरामद किया। शव की स्थिती देखते ही ग्रामीण समझ गए कि, ये हत्या का मामला हो सकता है। शव पूरी तरह छतविक्षत हो चुका है शव के सिर पर गहरे चोट के निशान है वहीं मृतक के शरीर से उसकी आंख व जीभ भी गायब है। ग्रामीणों ने उसकी पहचान तेलम गंगैया के रूप में की है।

ग्रामीणों द्वारा इसे हत्या बताया जा रहा है
ग्रामीणों का कहना है कि, तेलम गंगैया कुछ दिनों से अपने ससुराल चिन्नामाठुर में आकर रहा रहा था। जहां से उसका शव बरामद किया गया है। लेकिन बीतीरात उसका शव शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों द्वारा इसे हत्या बताया जा रहा है।