जगदलपुर

स्वर्णिम भारत के लिए कोण्डागांव विद्यालय के बच्चों ने ने ली शपथ

छात्र-छात्राओं ने अभियान से जुड़ते हुए अपने गांव/शहर को प्लास्टिक मुक्त करने व अपने आसपास सफाई रखने का संकल्प लिया।
less than 1 minute read
Feb 17, 2020
स्वर्णिम भारत के लिए कोण्डागांव  विद्यालय के बच्चों ने ने ली शपथ
स्वर्णिम भारत के लिए कोण्डागांव विद्यालय के बच्चों ने ने ली शपथ

कोण्डागांव. जिला मुख्यालय कोण्डागांव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अभियान से जुड़ते हुए अपने गांव/शहर को प्लास्टिक मुक्त करने व अपने आसपास सफाई रखने का संकल्प लिया। पत्रिका के इस अभियान का मकसद समाज के हर वर्ग को भावनात्मकरूप से देशहित से जोड़े रखना है। पत्रिका अपने इस अभियान से आने वाले एक साल में एक करोड़ लोगों को जोडऩे का लक्ष्य रखा है। अभियान से जोडऩे के लिए सालभर विभिन्न आयोजन भी किए कर लोगों में जनजागरूकता फैलाने का प्रयास भी किया जाएगा।

आइए लेते हैं स्वर्णिम भारत की शपथ
1. हम अपने देश के संविधान में विश्वास रखते हुए अपने मौलिक अधिकारों और सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
2. हम देश हित को सदैव निजी हित से ऊपर रखते हुए कार्य करेंगे।
3. हम अपने गांव व शहर को प्लास्टिक मुक्त रखते हुए प्रकृति का सम्मान करेंगे।
4. प्रदूषण से दूर रहकर पर्यावरण को संरक्षित करने क्षेत्र को हरियाली युक्त रखेंगे।
5. हम पत्रिका के इस महाअभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।
6. हम अपने गांव/शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए इस साल अपने जीवन के ७० घंटे समर्पित क रने का वचन लेते हैं।

Updated on:
17 Feb 2020 10:40 pm
Published on:
17 Feb 2020 10:40 pm