जगदलपुर

सरकारी नौकरी के नाम पर गरीबों से लाखों की ठगी… शिक्षक ने 17 ग्रामीणों से लुटे पैसे, FIR दर्ज

Jagdalpur Crime News : कोतवाली थानांतर्गत मावलीगुडा में ग्रामीणों को नौकरी दिलाने के नाम पर एक शिक्षक ने ठगी को अंजाम दिया।
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2024, 12:28 PM IST
fraud_u.jpg

Jagdalpur Crime News : कोतवाली थानांतर्गत मावलीगुडा में ग्रामीणों को नौकरी दिलाने के नाम पर एक शिक्षक ने ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पोड़ागुड़ा में रहने वाले शिक्षक सुखराम सूर्यवंशी ने 17 ग्रामीणों को नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 11 लाख 60 हजार रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान शिक्षक ने ग्रामीणों को बाकायदा नियुक्ति पत्र भी दे दिया, बाद में यह फर्जी पाए जाने पर शिक्षक की पोल खुली। ठगी के शिकार पदमन कश्यप ने जब पुलिस थाना में जाकर शिकायत की तब पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

यह है मामला

पेशे से बिजली मिस्त्री मावलीगुडा निवासी पदमन कश्यप ने बताया कि मेरे अलावा छोटी बहन अनिता कश्यप दोनों 12 वीं पास होने के साथ ही बेरोजगार भी हैं। शासकीय नौकरी की तलाश करने के दौरान अगस्त माह में दोस्त रायसिंग मौर्य ने पोड़ागुडा निवासी शिक्षक सुखराम सूर्यवंशी पिता फरसू सूर्यवंशी से मिलवाया।

बातचीत में शिक्षक ने जिला सत्र न्यायालय जगदलपुर में भृत्य एवं सहायक ग्रेड 3 के पद पर नौकरी लगवाने की बात कहते हुए भृत्य पद के लिये डेढ लाख रूपए एवं सहायक ग्रेड 3 के लिए 2 लाख रूपए लगने की बात कही। नौकरी नहीं लगने पर तुरंत पैसा वापस देने की बात पर उन्हें झांसे में ले लिया। शिक्षक के कहने पर पदमन ने 18 अगस्त 2023 को 40,000 रूपये नकद दिया, उसके बाद 30 -30 हजार और दिया । इसके अलावा अन्य राशि नगद एवं ऑनलाइन किया गया।

Published on: