8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौतेले बेटे ने मां को जान से मारकर थाने में दर्ज करवाई FIR, गमछा और पत्थर से बांधी लाश… ऐसे हुआ खुलासा

Murder Case : बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद हाथ-पैर बांधने और शव को पत्थर में बांधकर तालाब में फेंकने वाले सौतेला बेटा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 14 Mar 2024, 6:55 PM IST

murder_case.jpg

युवक का खून से लथपथ शव घर से मिला 500 मीटर दूर नाले में

Jashpur Nagar Murder Case : बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद हाथ-पैर बांधने और शव को पत्थर में बांधकर तालाब में फेंकने वाले सौतेला बेटा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम धनपुर बैगापारा प्रार्थी लाल साय थाना खड़गंवा में 9 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि मौसी सुमरिया 8 मार्च शाम 5 बजे घर से चली गई थी। जिसका शव 9 मार्च को घर के पीछे तालाब में मिला है। मामले की सूचना के बाद मर्ग कायम कर शव को तालाब से बाहर निकाला गया और विवेचना शुरू की गई।

यह भी पढ़ें : कार और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 5 शिक्षा विभाग के अधिकारियों की हालत गंभीर... अस्पताल में चल रहा इलाज

इस दौरान पाया गया कि मृतका की हत्या कर चेहरा, सिर, गला को गमछा में बांध कर पत्थर बांधा गया था। दोनों पैर को भी गमछे से बांधा गया था। पीएम रिपोर्ट पर डाक्टर ने मृतका की मौत को होमोसाईडल(हत्या) बताया गया। मामले में धारा 302, 201, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। सीएसपी चिरमिरी दीपिका मिंज के नेतृत्व में थाना प्रभारी आरएन गुप्ता ने टीम बनाकर संदेहियों से पूछताछ की। इस दौरान प्रार्थी लाल साय ने पुलिस को बताया कि मृतका का सौतेला बेटा है।

मृतका सुमरिया बाई 70 वर्ष की बुजुर्ग महिला थी। जो डण्डा लेकर घुमती रहती थी। जो पहले कहीं गिरी थी, जिससे हाथ-पैर में चोट का ईलाज कराने में पैसा खर्च होता है। ऐसा बोलकर आए दिन विवाद करता था। घटना तिथि 8 मार्च को अपने भतीजे नईहर के साथ शराब पीकर घर जा रहा था। उसी समय लाल साय की सौतेली मां सुमरिया रास्ते में गिरी पड़ी थी। जो आवाज दे रही थी।

यह भी पढ़ें : प. बंगाल के RSS संघ चालक की ट्रेन में पिटाई, बदमाशों ने लात-घूसों से पीटा, डीजीपी से शिकायत के बाद केस दर्ज

इस दौरान लालसाय बोला, बार-बार गिरती है। फिर अपने भतीजे नईहर से मिलकर अपनी टोपी से नाक-मुंह को दबाया और नईहर ने पैर को पकड़ लिया जिससे सुमरिया की मौत हो गई। वारदात के बाद मृतका को उठा कर घर के पीछे तालाब के पास ले गए और मृतका का साल, गमछा को चेहरा, गले, सिर में बांधकर गमछा में पत्थर बांधा गया। उसके बाद दोनों पैर को मृतका के गमछे से ही बांधकर साक्ष्य छिपाने के लिए तालाब के लगभग 15 फीट गहरे पानी में फेंक दिया गया।