जगदलपुर

बस्तर के आदिवासी बंधकों को छुड़ाने के लिए टीम तैयार, रेस्क्यू ऑपरेशन कर लाएगी वापस

टीम में तहसीलदार, लेबर इंस्पेक्टर, पुलिस के साथ दो महिलाएं भी शामिल है। टीम में शामिल सदस्य अन्य राज्यों में फंसे लोगों के रेस्क्यू करने के विशेषज्ञ बताए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2024, 2:50 PM IST
Feature image

Jagdalpur News: नक्सल प्रभावित कोलेंग और मुंडागढ़ के आदिवासी मजदूरों को छुड़ाने के लिए जिला प्रशासन ने स्पेशल टीम तैयार की है। टीम में तहसीलदार, लेबर इंस्पेक्टर, पुलिस के साथ दो महिलाएं भी शामिल है। टीम में शामिल सदस्य अन्य राज्यों में फंसे लोगों के रेस्क्यू करने के विशेषज्ञ बताए जा रहे हैं। टीम कर्नाटक के सिनदुर्गा जिले में फंसे 13 और तेलंगाना के हैदराबाद में फंसे 5 मजदूरों को ठेकेदारों के चुंगल से छुड़ाकर वापस बस्तर लेकर आएगी। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयार हो चुकी है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह टीम सबसे पहले यहां से विजयवाड़ा पहुंचेगी। दरअसल वह कंसलटेंसी कंपनी जिसने इन सभी को काम पर लगाया था वह यहीं पर हैं। यहां एजेंट दासबाबू से टीम मिलेगी और उसके बाद सबसे पहले यह टीम कर्नाटक के सिनदुर्गा जिले में जाकर यहां फंसे 13 मजदूरों को पहले छुड़ाएंगे। यहां सबसे पहले जाने का एक बड़ा कारण है कि यहां के मजदूरों से लगातार बात हो रही है और वापसी के लिए ठेकेदार भी मान चुका है। इसके बाद टीम तेलंगाना के हैदराबाद जाएगी। कर्नाटक के कुछ मजदूरों को यहां ठेकेदार के कार्यालय का स्थान पता है। इसलिए यह टीम उनके साथ वहां पहुंच सकती है और फिर वापस लौटेगी।

टीम रवाना हो रही है

बस्तर के कोलेंग और मुंडागढ के मजदूर कर्नाटक के सिनदुर्गा और तेलंगाना के हैराबाद में अलग-अलग जगह फंसे हुए हैं। इसकी जानकारी के बाद एक टीम तैयार कर दी गई है। आज यह टीम रवाना होगी और मजदूरों को उनके अधिकार के साथ छुड़ाकर लाएगी। इन्हें छुड़ाने के एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है।

Updated on:
13 May 2024, 2:50 PM IST
Published on: