जगदलपुर

Weather Update: अगले तीन दिनों तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत, आंधी-तूफान के साथ जमकर बरसेगा बादल

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिन तक बस्तर में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। एक सिस्टम राज्य में उत्तर से दक्षिण तक बना हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2024, 3:15 PM IST
Feature image

Chhattisgarh Weather Alert: समूचे बस्तर संभाग का मौसम इन दिनों बदला हुआ है। शनिवार के बाद रविवार को भी अंचल में बारिश हुई। रविवार दोपहर तीन बजे से ही बारिश शुरू हो गई जो शाम 5 बजे तक जारी रही। दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री पर पहुंच गया जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री कम था।

न्यूनतम तापमान भी 24.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिन तक बस्तर में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। एक सिस्टम राज्य में उत्तर से दक्षिण तक बना हुआ है। इस वजह से मौसम बदला हुआ है और बारिश हो रही है। अप्रैल महीने में जहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया तो वहीं मई की शुरुआत के साथ ही राहत की स्थिति बनी हुई है। मई में अब तक तापमान 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचा है।

Updated on:
13 May 2024, 3:15 PM IST
Published on: