
जगदलपुर. सापों (ornamental snake) की कई दुर्लभ प्रजातियों का आपने देखा होगा। कई तरह के सांप हमारे देश में पाए जाते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के कांगेर नेशनल पार्क में ऐसा सांप मिला है। जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। जिसकी सुंदरता देखकर आप यही कहेंगे कि कितना हैंडसम स्नैक है।
बस्तर में पाया जाता है ये सांप
प्रसिद्ध प्राणी विज्ञानी सुशील कुमार दत्ता ने इस दुर्लभ सांप की खोज की हैं। ये सांप बस्तर में कांगेर नेशनल पार्क (Kanger Ghati National Park) से बैलाडीला की तराईयों में पाया जाता हैं। भारतीय पौराणिक कथाओं में चर्चित तक्षक सांप के नाम से जाना जाने वाले इस सांप का प्राणी जगत में नाम क्राइसो पेलिया ऑरनेट है इसे धनुपंती के नाम से भी जाना जाता है।
हैंडसम स्नैक कहा जाता है इस सांप को
देखने में खूबसूरत होने के कारण इस सांप को हैंडसम स्नैक भी कहा जाता है। हैंडसम स्नैक का प्रजनन काल जून जुलाई के महीने में होता हैं और इसकी लंबाई सवा फीट से लेकर 3 फीट तक होती है।