जगदलपुर

Road Accident: तेज रफ्तार का कहर… सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, वाहन चालक फरार

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 18 वर्षीय युवक और एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दोनों मामलों में वाहन चालक फरार हैं, पुलिस जांच में जुटी है।

less than 1 minute read
सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत (photo source- Patrika)

Road Accident: जगदलपुर में बुधवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक अनजान बुज़ुर्ग महिला और एक 18 साल के लड़के की मौत हो गई। पहला हादसा परपा थाना इलाके में नेशनल हाईवे 30 पर हुआ, जबकि दूसरा बोधघाट थाना इलाके में नकटी सेमरा के पास हुआ। दोनों ही मामलों में, हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गए और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें

Clothing Store Fire: वेल्डिंग की चिंगारी से कपड़ा दुकान में भीषण आग, कारोबारी को लाखों का नुकसान

Road Accident: सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे…

परपा पुलिस के अनुसार, डिमरापाल से आगे मारेंगा चौक आकाशवाणी के पास रात में सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार वाहन ने करीब 50 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला मृत अवस्था में मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ में वाहन के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई।

महिला के पास पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाज भेज दिया गया है। उसकी पहचान के लिए फोटो सभी थाना और चौकियों में प्रसारित की गई है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सड़क सुरक्षा को लेकर फिर बढ़ी चिंता

Road Accident: दूसरी घटना नकटी सेमरा के पास हुई। बोधघाट पुलिस के मुताबिक, सेमरा का रहने वाला भावेश चंद्र (18) आड़ावाल में एक मोबाइल दुकान पर काम करता था। देर रात काम से घर लौटते समय नगरनार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टिपर ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाज भेजा। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। दोनों हादसों में फरार ड्राइवरों की तलाश जारी है। शहर में लगातार बढ़ रहे तेज रफ्तार हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Updated on:
19 Feb 2026 03:59 pm
Published on:
19 Feb 2026 03:58 pm
Also Read
View All
Dhudmaras Village: संयुक्त राष्ट्र की डेलिगेट किर्सी ह्यवैरिनेन करेंगी धुड़मारास का भ्रमण, बस्तर पर्यटन को मिलेगा वैश्विक मंच

CG Mandi Rate: मक्का के समर्थन मूल्य पर पानी फिरा, मंडियों में औने-पौने दाम, बिचौलियों की हुई चांदी

सर्विलांस, ड्रोन और एआई की ताकत से सिमटता लाल गलियारा, नक्सल मुक्त बस्तर का डेडलाइन मार्च 2026

ट्यूशन से लौटते वक्त हादसा… तेज रफ्तार कार की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र की मौत, एकलौते बेटे के निधन से परिवार सदमे में

महाबलीपुरम की मूर्तियां स्थापित, काकीनाडा के 40 शिल्पकार नक्काशी में जुटे… गंगामुंडा तट पर आकार ले रहा सबसे बड़ा आध्यात्मिक धाम

अगली खबर