जयपुर

Aaj Ka Panchang 11 october 2020 – डेयरी, पानी, खेती से जुड़े कार्य करने का सबसे अच्छा समय

आज अधिक मास आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार नवमी तिथि शाम 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। साथ ही रात 10 बजकर 53 मिनट तक सिद्ध योग और शिव योग रहेगा।
less than 1 minute read
Oct 11, 2020
11 october 2020 Ka Panchang Panchang 11 october 2020
11 october 2020 Ka Panchang Panchang 11 october 2020

जयपुर. आज अधिक मास आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार नवमी तिथि शाम 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। साथ ही रात 10 बजकर 53 मिनट तक सिद्ध योग और शिव योग रहेगा।

इसके अलावा पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस अवधि में डेयरी, पानी, खेती से जुड़े कार्य करना अच्छा माना जाता है। आज शाम 5 बजकर 57 मिनट पर चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की युति होगी। आज सूर्यदेव की उपासना करें। जरूरतमंदों को दान दें।

आज का पंचांग
आश्विन कृष्णा नवमी रविवार विक्रम संम्वत 2077 ।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 26 सफर 23 हिजरी 1442
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतुः ।
नवमी तिथि सायं 05 बजकर 54 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ
पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 19 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।
सिद्ध योग रात्रि 10 बजकर 53 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ
गर करण सायं 05 बजकर 54 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ।
चंद्रमा दिन-रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के शुभ मुहूर्त :
अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 म‍िनट से 12 बजकर 31 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से दोपहर 02 बजकर 50 मिनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 43 म‍िनट से 12 अक्‍टूबर रात 12 बजकर 33 मि‍नट तक।
अमृत काल शाम 06 बजकर 55 म‍िनट से 08 बजकर 31 म‍िनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 म‍िनट से 06 बजे तक।
यमगंड रात 12 बजकर 07 म‍िनट से 01 बजकर 34 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल दोपहर 03 बजकर 01 म‍िनट से 04 बजकर 28 म‍िनट तक।

दिशा शूल पश्चिम दिशा

Published on:
11 Oct 2020 07:39 am