जयपुर

खोले के हनुमान मंदिर में अन्नकूट: डेढ़ लाख शृद्धालुओं ने जीमी प्रसादी,महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब

डेढ़ लाख शृद्धालुओं ने जीमी अन्नकूट प्रसादी -खोले के हनुमान मंदिर में रविवार को लक्खी अन्नकूट महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2017, 9:47 AM IST
Khole Ke Hanuman

जयपुर

दिल्ली रोड स्थित खोले के हनुमान मंदिर में रविवार को अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें करीब डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने पंगत प्रसादी का आनंद लिया। नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि इस मौके पर हनुमानजी का भव्य शृंगार कर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। वहीं मंदिर परिसर के पास स्थित हड्डीशाह बाबा की मजार पर भी भोग एवं अन्नकूट प्रसादी की झांकी सजी। प्रसादी का सिलसिला दोपहर से ही शुरु हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर मंदिर पर आकर्षक रोशनी कर सजावट की गई।

हनुमान मंदिर में उमड़ी शृद्धालुओं की भीड़
हनुमान चालीसा के पाठ के साथ ही बैंड से भजनों की सुमधुर स्वर लहरिया बिखरी। 24 घन्टे से ज्यादा चली भट्टियां अन्नकूट प्रसादी में मूंग, चावल, चवले, मोठ, बाजरा, कढ़ी, गड्डे की सब्जी, हलवा बनाने के लिए 31 भट्टियों पर लगातार 24 घन्टे तक करीब 400 से ज्यादा हलवाई प्रसादी बनाने में लगे रहे। चार हजार से ज्यादा कार्यकर्ता जुटे सेवा में प्रसादी जिमाने से लेकर सभी व्यवस्थाओं के लिए चार हजार से ज्यादा भक्त लगातार दोपहर 12 बजे से रात्रि 11 बजे तक जुटे रहे।

बुजुर्ग और दिव्यांग भक्तों के लिए ई रिक्शा की व्यवस्था

वही कई भक्त तो पिछले तीन दिनों से लगातार सेवा देते रहे। दोपहर 12.30 से रात 11 बजे तक करीब डेढ़ लाख लोगों ने अन्नकूट की पंगत प्रसादी ली। पंगत प्रसादी के लिए 10 खण्ड बनाए गए। जिसमें प्रत्येक खंड में करीब 700 से 800 लोगों ने बैठकर पंगत प्रसादी ली। बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था मंदिर में आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग भक्तों के लिए मंदिर की ओर से ई रिक्शा की व्यवस्था भी की गई।

मुख्य दिल्ली रोड से भक्तों को बिठाकर मंदिर तक पहुंचाया गया। इसी के साथ वापस मुख्य मार्ग तक लाया गया। तीन किलो अनाज से हुई थी शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ओम रावत ने बताया कि 56 वर्ष पूर्व मात्र तीन किलो अन्न के साथ खोले के हनुमान जी में अन्नकूट उत्सव की शुरुआत हुई थी, जो अब लक्खी अन्नकूट में बदल गया है। अब सवा लाख श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करते हैं। कितने किलो भोजन सामग्री लगती है इसका अंदाज ही नहीं रहता।

Updated on:
6 Nov 2017, 9:47 AM IST
Published on: