9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुलाबीनगर में तीन डिग्री लुढ़का रात का पारा, उत्तरी राजस्थान में छाई धुंध, अगले चौबीस घंटे में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

अगले एक दो दिन उत्तरी हिस्सों में धुंध का असर बना रहेगा वहीं इसके बाद रात के तापमान में कमी आने पर सर्दी के तेवर और तीखे होने की संभावना है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 6 Nov 2017, 9:30 AM IST

winter

जयपुर। पंजाब में जलाए जा रहे चावल के भूसे की धुंआ प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों तक पहुंचने से नवंबर माह में उत्तरी जिलों में कोहरे का आभास हो रहा है। धुंए के कारण दिन में दृश्यता में कमी आई है वहीं पश्चिमी मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से कम रहने पर सर्दी के तीखे तेवर महसूस होने लगे हैं।

राजधानी में बीती रात फिर से पारा तीन डिग्री लुढ़कने से सर्दी के तेवर तीखे हो चले हैं। हालांकि प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन उत्तरी हिस्सों में धुंध का असर बना रहेगा वहीं रात व दिन के तापमान में कमी आने पर सर्दी के तेवर और तीखे होने की संभावना है।

पंजाब से आ रहे धुंए के कारण श्रीगंगानगर में दृश्यता में तेजी से गिरावट बीते 48 घंटे में दर्ज हुई है। वहीं बीते चौबीस घंटे में दिन के तापमान में भी पारे में गिरावट आने से सर्दी के तेवर तीखे होने लगे हैं। राजधानी में आज सुबह आसमान साफ रहा वहीं रात में पारा तीन डिग्री लुढ़क कर 17.3 डिग्री सेल्सियस पर ठहर गया।

आज सुबह हवा की रफ्तार थमी रही लेकिन फिर भी सर्द मौसम का अहसास बना रहा है। रात के अलावा दिन के तापमान में भी आज सुबह कमी आने से सूर्योदय के बाद खिली धूप के तेवर नर्म होने लगे हैं। हल्की सर्दी होने के साथ ही अब धूप सुहाने लगी है। आज सुबह नौ बजे शहर में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार अगले चौबीस घंटे में शहर में हवा की गति कम रहने के कारण दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने की संभावना है वहीं रात के तापमान में आंशिक गिरावट बनी रहेगी।

श्रीगंगानगर के टिब्बा क्षेत्र के गांवो तक पहुंची धुंध को लेकर लोग आश्चर्यचकित है, किसानो ने बताया की समय से पहले आई धुंध के बारे में इसे धुंआ या धुंध है कुछ कह नही सकते, लेकिन पुर्वजो से अनुसार इस बार सर्दी से पहले धुंध ने दस्तक दी है, काम काज पर असर-दो दिनो से आ रही धुंध से लोगो की दिनचर्या पर असर पड़ा है, और काम काज प्रभावित हुए है, लोग देर तक रजाईयो में ही दूबके रहे, हाईवे हुआ विरान-धुंध के कारण नेशनल हाईवे पर सन्नाटा छा गया, वाहन चालको ने होटलो के पास अपने वाहनो को रोक कर चाय चुस्कियो का आनन्द लिया, कई जगह लोगो ने अलाव तापे-धुंध व सर्दी के असर को लेकर होटल संचालको ने अपनी दुकानो के आगे धुणी जगाकर अलाव तापे व लोग हाथ सेकते नजर आए, वहीं कुछ राहिगर ठिठुर्ते भी रहें।