9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में रेस्टोरेंट और होटल की आड़ में चल रहा ऐसा कारोबार, पुलिस ने दी दबिश तो ऐसा दिखा नज़ारा

राजापार्क गली नम्बर चार में चल रहा था हुक्का बार आदर्श नगर थाना पुलिस ने की कार्रवाई संचालक मौका पाकर फरार , तलाश में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 6 Nov 2017, 8:58 AM IST

जयपुर

आजकल लोगो में हुक्‍का पीने का शौक कुछ ज्यादा ही बढ़ता जा रहा है। हर छोट बडे़ शहरों और मॉल्‍स में हुक्‍का बार पॉपुलर होते नज़र आ रहे हैं। खासकर स्‍कूल और कॉलेज के बच्चों में कुछ ज्यादा ही हुक्‍का पीने का क्रेज़ नज़र आ रहा हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा एक बार फिर राजधानी जयपुर के आदर्श नगर इलाके में देखने को मिला। जहाँ पुलिस ने बीती देर रात को एक हुक्का बार पर मारा छापा। पुलिस ने रेस्टोरेंट में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई कर दो लोगों को पकड़ लिया और साथ ही पुलिस ने हुक्का बार से आधा दर्जन हुक्का, फ्लेवर व अन्य सामान जब्त किया है। शहर में ऐसे और भी कई जगहों पर हुक्का बार चल रहे है। लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बावजूद भी इनपर कोई असर नहीं होता। और न ही पुलिस का खौफ, बेखौफ होकर चला रहे है ये हुक्का बार। जयपुर शहर के राजापार्क इलाके में पहले भी पुलिस ने हुक्का बार पर कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन इस कार्रवाई में पुलिस सफल नहीं हुई। अभी भी राजधानी के कई इलाके में हुक्का बार का सिलसिला जारी हैं।

शहर में कई जगह हैं ऐसे अवैध बार

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बीती देर रात को राजापार्क की गली नम्बर चार में छापा मारा जहां कैफे नाइट आउट हुक्का बार, क्लोज कैफे एंड हुक्का बार और नो वे आउट हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गली नम्बर चार में कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित हो रहे है। पुलिस की टीम को देखते ही जो हुक्का पी रहे थे वहां से भागने लगे।

जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने अलग अलग टीम बनाकर छापा मारा। पुलिस ने देखा की वहां पर युवाओं को फ्लेवर्ड हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस ने छापामार कर वहां से दो लोगों को अरेस्ट कर लिया और आधा हुक्का, फ्लेवर व अन्य सामान जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान हुक्का बार संचालक वहां से भाग निकले। पुलिस दोनों संचालकों की तलाश कर रही है। और साथ ही साथ पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ भी कर रही है।