राजस्थान राज्य सिविल सेवा (RAS) के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पद पर पदोन्नत किया है।
Rajasthan RAS Pramotion: कार्मिक मंत्रालय ने राजस्थान राज्य सिविल सेवा (RAS) के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पद पर पदोन्नत किया है। यह नियुक्ति 2024 की रिक्तियों के विरुद्ध की गई है। मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को 2024 की चयन सूची के अंतर्गत प्रोबेशन पर राजस्थान कैडर में नियुक्त किया गया है।
इनमें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के संयुक्त सचिव जगवीर सिंह और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के विशेष सहायक ललित कुमार शामिल हैं। नई दिल्ली में यूपीएससी की 17 जून को बैठक हुई। जिस बैठक में इन 16 अधिकारियों के नामों को मंजूरी दी गई। इन्हें एक कैडर वर्ष आवंटित किया जाएगा। जिसके बाद राज्य का कार्मिक विभाग उन्हें नई पोस्टिंग देने के आदेश जारी कर सकेगा।
नवनीत कुमार, सुखवीर सैनी, हरफूल सिंह यादव, राजेश वर्मा, सुरेश चंद्र, महेन्द्र कुमार खींची, अजीत सिंह राजावत, अवदेश शर्मा, राकेश शर्मा, जगवीर सिंह, बृजेश कुमार चंदोलिया, डॉ. हर सहाय मीणा, जुगल किशोर मीणा, राकेश राजोरिया, ललित कुमार व डॉ. शिव प्रसाद सिंह