जयपुर

18 को आयुक्त से लेकर सफाईकर्मी करेंगे सफाई, बेहतर काम करने वाले सम्मानित होंगे…शहरभर में लगेंगे फोटो

स्वच्छता को लेकर नगर निगम बड़े स्तर पर एक्शन मोड में नजर आएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत 18 अप्रैल को शहरभर में मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें निगम का पूरा अमला सुबह 7 से रात 9 बजे तक मैदान में रहेगा।

less than 1 minute read
Apr 16, 2026

जयपुर. स्वच्छता को लेकर नगर निगम बड़े स्तर पर एक्शन मोड में नजर आएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत 18 अप्रैल को शहरभर में मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें निगम का पूरा अमला सुबह 7 से रात 9 बजे तक मैदान में रहेगा। 13 जोन के 150 वार्डों में एक साथ अभियान चलाकर 'स्वच्छ जयपुर, सुंदर जयपुर' के लक्ष्य को गति दी जाएगी।

निगम की ओर से विशेष अभियान 'सफाई सेवा मैराथन-2026' का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के प्रमुख मार्गों, कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में फोकस के साथ सफाई, कचरा निपटान और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। अभियान के दौरान हर अधिकारी और कर्मचारी एक ही लक्ष्य के साथ काम करेगा।

प्रदर्शन के आधार पर होगी रैंकिंग

अभियान के लिए मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएसआई) की कार्य के आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी। अच्छा काम करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सीएसआई को 'स्वच्छता हीरो' और 'स्टार ऑफ नगर निगम' के रूप में सम्मानित किया जाएगा। उनकी फोटो एक माह तक निगम में होर्डिंग्स पर भी लगाई जाएगी।

Published on:
16 Apr 2026 08:36 am
Also Read
View All