जयपुर

Jaipur News: इंजीनियरिंग छात्र ने होटल में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मां…मैं काबिल नहीं बन पाया

छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह काबिल बेटा नहीं बन सका और लालच में आ गया। उसने यह भी बताया कि उससे धोखे से 4 लाख रुपए ले लिए गए, जिसे वह वापस नहीं निकाल पाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2025, 6:05 AM IST
Jaipur Suicide News
मृतक सत्यम कुमार सिंह (फोटो- पत्रिका )

राजस्थान के जयपुर के विधायकपुरी थाना इलाके में एक होटल में ठहरे 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने मां के नाम भावुक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें खुद को काबिल बेटा न बन पाने की माफी मांगी है। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाकर परिजन को सूचना दे दी है।

नहीं जा रहा था कॉलेज

थानाधिकारी बीएल मीणा ने बताया कि मृतक सत्यम कुमार सिंह, मोतीहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार निवासी था और जयपुर स्थित जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। सत्यम पिछले चार दिन से कॉलेज नहीं गया, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। बुधवार को परिवहन मार्ग स्थित एक होटल से युवक के खुदकुशी करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा नहीं खोलने पर होटल स्टाफ की मदद से कमरा खोला गया, जहां छात्र मृत मिला।

यह वीडियो भी देखें

'मुझे माफ करना…'

छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह काबिल बेटा नहीं बन सका और लालच में आ गया। उसने यह भी बताया कि उससे धोखे से 4 लाख रुपए ले लिए गए, जिसे वह वापस नहीं निकाल पाया। उसने लिखा कि मां, मुझे माफ करना, मुझसे गलती हो गई। मैं उन लोगों के झांसे में आ गया और पैसे ट्रांसफर कर दिए। पुलिस अब छात्र के मोबाइल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

Updated on:
30 May 2025, 6:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप