RBSE 10th Result 2025: राजस्थान के कोटा जिले से फिर एक स्टूडेंट के मौत की खबर सामने आई है। जहां दसवीं कक्षा में कम अंक आने के बाद 17 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया गया है कि स्टूडेंट ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी। हालांकि पुलिस ने कहा है कि 'वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा।'