जयपुर

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 लड़के 2 लड़कियों को देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान

Jaipur News: महिला की डिलीवरी सातवें महीने में हुई और वो एनीमिया से पीड़ित है। प्रसव डॉ.ज्योत्सना की देखरेख में करवाया गया। महिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने बताया कि एक साथ चार बच्चों की डिलीवरी के मामले दुर्लभ होते हैं।

less than 1 minute read
Aug 06, 2024

Woman Gives Birth To 4 Kids: महिला चिकित्सालय में पहली बार एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। सोमवार को दौसा निवासी संतोष प्रजापत (21) ने चार बच्चों को जन्म दिया। चार अगस्त को संतोष को दौसा से रेफर किया गया था। चिकित्सकों के अनुसार महिला की डिलीवरी सातवें महीने में हुई और वो एनीमिया से पीड़ित है। प्रसव डॉ.ज्योत्सना की देखरेख में करवाया गया। महिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. आशा वर्मा ने बताया कि एक साथ चार बच्चों की डिलीवरी के मामले दुर्लभ होते हैं ऐसे में डॉक्टर भी चारों बच्चों को देखकर हैरान रह गए। सामान्य प्रसव से चारों की डिलीवरी करवाई गई है। महिला ने सुबह 8.6 से 8.18 के बीच दो लड़के और दो लड़कियों को जन्म दिया है। अभी मां और बच्चे स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Rain: राजस्थान के इस जिले में भारी बारिश, 30 में से 19 बांध भरे, कई गांवों में अलर्ट जारी, एक कराया खाली

हालंकि बच्चों को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है और वजन कम होने के कारण उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। इसमें 2 को वजन तो एक-एक किलोग्राम है, जबकि एक बच्चा 700 ग्राम और एक 930 ग्राम का है।

Published on:
06 Aug 2024 11:05 am
Also Read
View All

अगली खबर