जयपुर

Today Rain Alert: 26 जिलों में IMD का येलो अलर्ट, राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी

IMD Rain Prediction: झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, चूरू और डीडवाना-कुचामन में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40Kmp की झोंकदार तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट देते हुए जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों के क्षेत्रों और आसपास में बारिश की चेतावनी जारी की है।

2 min read
Apr 27, 2026
Feature image
बारिश का मौसम (फाइल फोटो: पत्रिका)

27th April Weather Update: राजस्थान में मौसम फिर करवट बदलने वाला है। भयंकर गर्मी के बाद अब कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जिलों में अभी भी लू का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में उष्ण लहर, उष्ण रात्रि और मेघगर्जन, वज्रपात, झोंकदार तेज हवाओं के साथ हलकी बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, खैरथल-तिजारा, कोटा, और बीकानेर में उष्ण लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं श्रीगंगानगर, फलौदी, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, बाड़मेर और बालोतरा में उष्ण लहर के साथ उष्ण रात्रि का भी येलो अलर्ट जारी किया है।

जिसके साथ ही झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, चूरू और डीडवाना-कुचामन में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40Kmp की झोंकदार तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट देते हुए जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों के क्षेत्रों और आसपास में बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में 3 घंटे का येलो अलर्ट

IMD ने 8.30 बजे से अगले 3 घंटे के लिए जयपुर, अलवर जिले और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और धूलभरी तेज हवाएं चलने की सम्भावना भी जताई है। ऐसे में मेघगर्जन के समय IMD ने सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया है।

ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में राज्य के कुछ भागों में हीटवेव का दौर जारी है। अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री के मध्य दर्ज किया जा रहा है। कल सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

राजस्थान के कुछ भागों में हीटवेव का दौर आगामी 24 से 48 घंटे जारी रहने की संभावना है। हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दोपहर बाद आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी दोनों में आंधी बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

Updated on:
27 Apr 2026 09:57 am
Published on:
27 Apr 2026 09:45 am