जयपुर

Rajasthan Rain: बाड़मेर में 36.3 डिग्री पहुंचा पारा, कल राजस्थान में हो सकती है बारिश, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Mausam News: जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 27 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
Heavy rain warning (Photo: Patrika)

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। अधिकांश जिलों में दिन में हल्की गर्माहट और रात में हल्की ठंड का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े सिस्टम का प्रभाव नहीं रहा जिसके कारण आसमान साफ रहा और मौसम स्थिर बना रहा।

ये भी पढ़ें

IMD Forecast: अभी और तपेगा राजस्थान अगले 7 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार

बाड़मेर में रिकॉर्ड तोड़ तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान लूणकरनसर में 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे वहां सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की गई। जयपुर सहित कई शहरों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

कल बदलेगा मौसम

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 27 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सिस्टम के सक्रिय होने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और मौसम सुहावना हो सकता है।

3 मार्च तक फिर शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सीमित अवधि तक रहेगा। इसके बाद 3 मार्च तक प्रदेश में फिर से मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के लिए अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिन के समय गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Update: बाड़मेर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 27 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

Published on:
26 Feb 2026 08:21 am
Also Read
View All

अगली खबर