जयपुर

जयपुर में IPL 2026 के 4 मैच पक्के, CM भजनलाल शर्मा की पहल से खत्म हुआ गतिरोध

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में अपने 4 घरेलू मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित करने पर सहमति बना ली है।

2 min read
Feb 21, 2026
सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल के 4 मैच कंफर्म, पत्रिका फाइल फोटो

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में अपने 4 घरेलू मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित करने पर सहमति बना ली है। फ्रेंचाइजी अध्यक्ष रंजीत बारठाकुर की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय हुआ, जिससे सुरक्षा और देयता से जुड़े मुद्दों पर चला आ रहा लंबा गतिरोध समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ें

Jaipur: बछड़े का कटा सिर मिलने के मामले में नया मोड़, वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा बयान

राजस्थान रॉयल्स ने सरकार से रखी ये मांग

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से फ्रेंचाइजी स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और कानूनी देयता को लेकर आशंकित थी। टाटा प्रोजेक्ट्स की 700 पृष्ठों की स्वतंत्र ऑडिट रिपोर्ट में अवसंरचना और सुरक्षा मानकों में गंभीर कमियों की ओर संकेत किया गया था। इसी आधार पर राजस्थान रॉयल्स ने राज्य सरकार से इंडेम्निटी वेवर की मांग भी रखी थी। दूसरी ओर, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने इन आपत्तियों को नियमित रखरखाव से सुधारे जाने योग्य बताया था। हालांकि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और जयपुर में 4 मैच कराने का रास्ता साफ हुआ। रॉयल्स के सूत्रों ने बताया कि यहां 4 मैच होंगे और 3 गुवाहाटी में खेले जाएंगे।

एक मैच असम स्थानांतरित

नई व्यवस्था के तहत राजस्थान रॉयल्स तीन अन्य घरेलू मुकाबले गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। पिछले सीजन में टीम पांच मैच जयपुर और दो गुवाहाटी में खेलती रही है, ऐसे में इस बार एक मैच असम स्थानांतरित किया गया है। टीम के कप्तान रियान पराग के गृह राज्य में अतिरिक्त मुकाबला आयोजित होना स्थानीय दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

स्टेडियम में मरम्मत और उन्नयन कार्य शुरू

वहीं गतिरोध के दौरान फ्रेंचाइजी ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के साथ पुणे के गहुंजे स्थित एमसीए स्टेडियम में मैच शिफ्ट करने पर भी चर्चा की थी, लेकिन अंततः जयपुर को ही प्राथमिक घरेलू केंद्र बनाए रखने का निर्णय लिया गया। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने अब सवाई मानसिंह स्टेडियम में आवश्यक मरम्मत और उन्नयन कार्य शुरू कर दिए हैं, ताकि आईपीएल मानकों के अनुरूप सभी सुरक्षा और संरचनात्मक आवश्यकताओं को समय रहते पूरा किया जा सके।

मैदान का भी निरीक्षण किया

अध्यक्ष डा. नीरज के पवन ने बताया कि शुक्रवार को राजस्थान रायल्स, एमएनआईटी और पीडब्ल्यू के आला अधिकारियो के साथ बैठक की। उन्होने कहा कि हमने मैदान का भी निरीक्षण किया और वे तैयारियों संतुष्ट हैं। बाकी जो भी छोटी मोटी कमिंया हैं, वो जल्द ही दुरुस्त कर ली जाएगी। स्टेडियम आईपीएल के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: नेशनल हाईवे टोल प्लाजा 1 अप्रेल से होंगे कैशलेस! सिर्फ फास्टैग और यूपीआइ से भुगतान

Also Read
View All

अगली खबर