जयपुर

राजस्थान में बढ़ीं बम विस्फोट की धमकियां, अब तक इस वर्ष मिल चुकी हैं 40, जानिए ​कौनसे शहर सर्वाधिक प्रभावित

Rajasthan Bomb Threat: राजस्थान पुलिस के अनुसार इस वर्ष जनवरी से अब तक प्रदेश में बम विस्फोट की करीब 40 धमकियां मिल चुकी हैं। वर्ष 2024 और 2025 में यह क्रमशः 40 और 55 थीं।

2 min read
May 09, 2026
राजस्थान विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पत्रिका फोटो

Rajasthan Bomb Threat: राजस्थान में बम विस्फोट की धमकियों के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वर्षों में स्कूलों, एयरपोर्ट, हाईकोर्ट और कलक्ट्रेट परिसरों को उड़ाने की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों नींद उड़ा दी थी। विधानसभा में छबड़ा विधायक प्रताप सिंह के सवाल के जवाब में बताया गया कि वर्ष 2022 और 2023 में पूरे प्रदेश से ऐसी कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई थी, लेकिन वर्ष 2024 में 40 और वर्ष 2025 में 69 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक धमकियां एयरलाइंस और स्कूलों को लेकर दी गईं। पिछले वर्ष जोधपुर एम्स, जयपुर-जोधपुर एयरपोर्ट और जिलों के प्रमुख स्कूलों में बम विस्फोट की धमकियां दी गई थीं।

स्कूल, एयरपोर्ट और कोर्ट-कलक्ट्रेट को सबसे अधिक धमकी

पुलिस के अनुसार इस वर्ष जनवरी से अब तक प्रदेश में बम विस्फोट की करीब 40 धमकियां मिल चुकी हैं। जबकि वर्ष 2024 और 2025 में यह क्रमशः 40 और 55 थीं। इस वर्ष शुरुआती चार माह में भी मिलने वाली धमकियों में ज्यादा स्कूल, एयरपोर्ट और कोर्ट-कलक्ट्रेट परिसर ही शामिल रहे।

Jaipur Bomb Threat: जयपुर सबसे अधिक प्रभावित

बम धमकियों में जयपुर सबसे अधिक प्रभावित रहा। वर्ष 2024 में राजधानी में 24 मामले सामने आए, जबकि वर्ष 2025 में 34 धमकियां मिलीं। जोधपुर दूसरे स्थान पर है, जहां 2024 में 10 और 2025 में 9 मामले सामने आए।

कोटा में 2024 में एक मामला था, जो 2025 में बढ़कर सात हो गए। अजमेर में भी मामलों में वृद्धि दर्ज की गई और वहां दो के मुकाबले सात धमकियां मिलीं। उदयपुर में 2024 में एक और 2025 में चार मामले दर्ज किए गए।

अलवर और श्रीगंगानगर में 2024 में कोई मामला नहीं था, लेकिन 2025 में अलवर में तीन और श्रीगंगानगर में दो धमकियां मिलीं। सवाईमाधोपुर में 2024 में दो मामले सामने आए थे, जबकि 2025 में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया।

ई-मेल, सोशल मीडिया से मिली धमकियां

ई-मेल और डिजिटल माध्यमों (सोशल मीडिया) के जरिये दी जा रही धमकियों के कारण जांच एजेंसियों के सामने तकनीकी चुनौतियां बढ़ी हैं। कई मामलों में धमकियां फर्जी साबित होती हैं, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत हर सूचना को गंभीरता से लेना पड़ता है।

सरकार ने बढ़ाई निगरानी और सुरक्षा

सरकार ने विधानसभा में बताया कि संबंधित थाना और जिला प्रशासन लगातार निगरानी रख रहे हैं तथा किसी भी सूचना के संज्ञान में आने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। प्रदेश में बम निरोधक दस्ते जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर सहित सात स्थानों पर कार्यरत हैं। वहीं, उच्च न्यायालय, सरकारी और गैर-सरकारी भवनों को बम से उड़ाने की धमकियों से जुड़े ई-मेल मामलों की जांच के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट का गठन किया गया है।

वर्षवार जिलों में प्राप्त बम विस्फोट की धमकियां

  • (विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार)
  • 2024 - 40
  • 2025 - 69
  • 2026 (जनवरी तक) - 0

जिलेवार प्राप्त बम विस्फोट की धमकियां

जिलावर्ष 2024वर्ष 2025
अजमेर27
सवाईमाधोपुर20
कोटा17
जयपुर2434
जोधपुर109
उदयपुर14
अलवर04
श्रीगंगानगर02

ये भी पढ़ें

खाटूश्यामजी में निवेश मुनाफा या मुसीबतों का सौदा? जानिए क्यों बढ़ रही प्रॉपर्टी की डिमांड
Updated on:
09 May 2026 12:30 pm
Published on:
09 May 2026 12:27 pm
Also Read
View All