जयपुर

तेल से भरा टैंकर पलटा, पीपे और ड्रम लेकर पहुंचे लोग, फिसलन बढ़ने से गिरे 1 दर्जन से ज्यादा दोपहिया वाहन चालक

Rajasthan Accident News: टैंकर पलटने से लगभग 4 किलोमीटर तक सड़क पर फिसलन हो गई, जिससे एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर पड़े और चोटिल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2024, 9:23 AM IST
Feature image

Accident On Jaipur-Ajmer Highway: जयपुर-अजमेर हाईवे के छीतरोली तिराहे पर शुक्रवार सुबह सोयाबीन के कच्चे तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर में 42 टन कच्चा तेल था, जो गुजरात के गांधीधाम से दिल्ली की ओर जा रहा था। हादसे के बाद जब तेल रिसाव शुरू हुआ, तो आसपास के लोग पीपे और ड्रम लेकर मौके पर पहुंच गए और तेल लूटने लगे। पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया। लेकिन तब तक लोग काफी मात्रा में तेल भर चुके थे।

टैंकर पलटने से लगभग 4 किलोमीटर तक सड़क पर फिसलन हो गई, जिससे एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर पड़े और चोटिल हो गए। हादसे के कारण जाम के हालात बन गए। फिसलन को नियंत्रित करने के लिए एचपीसीएल डिपो की फायर ब्रिगेड ने पानी का छिड़काव किया गया। मिट्टी डालकर सड़क को सुरक्षित किया गया।

Updated on:
28 Sep 2024, 9:23 AM IST
Published on: