जयपुर

51 किलो की कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, जयकारों से शिवमय हुआ पचेवर

Aug 10, 2026
Rajasthan

पचेवर. सावन के पवित्र महीने में शनिवार को कस्बे में शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिव कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित पंचम विशाल कांवड़ यात्रा में पचेवर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा मार्ग पर गूंजते ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।

यात्रा की शुरुआत पारली स्थित मासी नदी से हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पवित्र जल कांवड़ में भरा। इस दौरान 51 किलो वजनी कांवड़ लेकर पहुंचे युवक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं मासी नदी से विशेष डाक कांवड़ भी लाई गई, जिसे युवकों ने दौड़ते हुए मस्त दरबार स्थित महादेव मंदिर पहुंचाया और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।



पचेवर. कांवड़ यात्रा के दौरान 51 किलो की कांवड़ लेकर जाते श्रद्धालु।

Updated on:
10 Aug 2026 06:01 am
Published on:
10 Aug 2026 06:01 am