10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Alert: राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन 30 जिलों में भी बारिश की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 30 जिलों में भी बारिश की संभावना है।
2 min read
Google source verification
Rain Alert Rajasthan

फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan Rain Alert: जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30 जिलों में कहीं हल्की और कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो 3 दिन तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके बाद 14 अगस्त से कमी आने की संभावना है।

इससे पहले रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। खैरथल-तिजारा जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। किशनगढ़ बास में 74 मिमी और कोटकासिम में 66 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा अलवर, भीलवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, सवाई माधोपुर और सीकर में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जयपुर में सुबह करीब दो घंटे तक रुक-रुक अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश खैरथल-तिजारा के किशनगढ़ बास में दर्ज की गई।

इन जगहों पर भी बरसे बादल

आंकड़ों के मुताबिक चूरू में 11.2, करौली में 11, सीकर में 3, जोधपुर शहर में 3.3, जयपुर में 2.6, अजमेर में 6.1, पिलानी में 9.8, श्रीगंगानगर में 8 और दौसा में 8.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। नागौर में 7.5 मिमी, सांगरिया में 8.5 और पाली में 3.5 मिमी बारिश हुई।

3 दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 अगस्त के बीच पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

मानसून मेहरबान फिर भी राजस्थान में 11.92 फीसदी बारिश कम

मानसून की सक्रियता के बावजूद प्रदेश में अब तक बारिश सामान्य से 11.92 फीसदी कम है। करीब 18 जिले अभी डार्क जोन में हैं। ऐसे में अगले दिनों में होने वाली बारिश प्रदेश की बारिश की कमी को पूरा करने के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। कई जिलों में बारिश होने के बावजूद पूरे प्रदेश में बारिश का वितरण समान नहीं है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिनमें बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर जिले शामिल है। वहीं, 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें राजधानी जयपुर सहित अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, टोंक और उदयपुर जिले शामिल है। इसके अलावा भरतपुर, डीग, झुंझनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, सिरोही, बालोतरा, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर जिले में भी बारिश की संभावना है।