Jaipur Airport Update: यदि आप 17 से 23 मार्च के बीच जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुक कराने या घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांच लें। इस अवधि में एयरपोर्ट के रनवे पर मेंटेंनेंस और अपग्रेडेशन कार्य होगा, जिससे हवाई सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
Jaipur Airport Update: यदि आप 17 से 23 मार्च के बीच जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुक कराने या घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांच लें। इस अवधि में एयरपोर्ट के रनवे पर मेंटेंनेंस और अपग्रेडेशन कार्य होगा, जिससे हवाई सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
दरअसल जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 17 से 23 मार्च तक रनवे और एयरसाइड मेंटेनेंस किया जाएगा। मानसून से पहले सुरक्षा मानकों को बेहतर करने के साथ संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए ये काम किए जाएंगे। इस दौरान 7 दिन तक रोजाना दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक चार घंटे का नोटम (नोटिस टू एयर मिशन) प्रभावी रहेगा। इससे अगले कुछ दिनों में जयपुर एयरपोर्ट से सफर करने वाले पैसेंजर को परेशानी का सामना उठाना पड़ सकता है।
जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इस अवधि में फ्लाइट को री-शेड्यूल कर दिया गया है। ताकि पैसेंजर को कम से कम असुविधा हो। चार घंटे की इस अवधि में रोजाना करीब एक दर्जन उड़ानों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें से कुछ फ्लाइट्स को री-शेड्यूल किया जाएगा, जबकि कुछ उड़ानों को रद्द भी किया जा सकता है। हालांकि, एयरलाइंस कंपनियों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी जारी नहीं की गई है।
एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, मेंटेनेंस के तहत रनवे की संरचनात्मक मजबूती बनाए रखने के लिए तकनीकी काम किए जाएंगे। साथ ही एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम को हैलोजन से एलईडी में अपग्रेड किया जाएगा। इससे ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी और विजिबिलिटी बेहतर होगी।
जयपुर इंटरनेशलन एयरपोर्ट प्रदेश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। वित्त वर्ष 2024-25 में यहां 60 लाख से अधिक पैसेंजर की आवाजाही दर्ज की गई। जबकि प्रतिदिन औसतन 120 एयर ट्रैफिक मूवमेंट संचालित हुए। 776 एकड़ क्षेत्र में फैला यह एयरपोर्ट आधुनिक तकनीक और डिजिटल फर्स्ट अप्रोच के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल से लेवल-3 मान्यता और कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई-आईटीसी) सेंटर