
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां का निधन, फोटो ट्वीवटर हैंडल
Tikaram Jully mother passes away: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के विधायक टीकाराम जूली की मां का देर शाम एसएमएस अस्पताल में निधन हो गया। उन्हे देर शाम तबीयत बिगड़ने पर सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) में भर्ती करवाया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया। जहां उन्हे वेंटीलेटर पर रखा गया। लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हे नहीं बचाया जा सका। निधन की खबर मिलते ही कई कद्दावर नेता एसएमएस अस्पताल पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार आज शाम बाथरूम में गिरने के बाद वे बेहोश हो गई थी। इसके बाद परिजन तुरंत उनको लेकर एसएमएस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी समेत अन्य सीनियर डॉक्टर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने तमाम प्रयास करके उनको इलाज देकर स्थिर किया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई थी लेकिन फिर अचानक तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने काफी प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो सके।
नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली की मां की गंभीर स्थिति की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत, वन मंत्री संजय शर्मा, विधायक रफीक खान जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। इनके अलावा सैंकड़ों कार्यकर्ता भी अस्पताल के बाहर मौजूद रहे। जूली की मां के निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एसएमएस अस्पताल पहुंचे और नेता प्रतिपक्ष जूली को ढांढस बंधाया।
Updated on:
28 Feb 2026 12:07 am
Published on:
27 Feb 2026 11:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
