जयपुर

5 राज्यों में बीवियों का खूनी खेल! राजस्थान, यूपी, बिहार में कत्ल पर कत्ल… आंकड़ा हिला देगा, ये राज्य निकला नंबर वन…

Wives Murdering Husbands Data Reveals: राजस्थान समेत देश के पांच बड़े राज्यों में मानों पति अब सुरक्षित नहीं हैं, खासतौर पर नई शादियों के बाद हाल कुछ ज्यादा बेहाल होते नजर आ रहे हैं।
3 min read
• •
Updated: 10 Jun 2025, 12:16 PM IST
Feature image
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - पत्रिका

Wives Murdering Husbands Data Reveals: सोनम केस ने एक बार फिर से शादी जैसे पवित्र रिश्ते को चिथड़े-चिथड़े कर दिया है। इसी तरह का केस कुछ दिन पहले जयपुर की गोपी और मेरठ की मुस्कान का था। मानों पतियों को ठिकाने लगाने का नया चलन चल गया है। राजस्थान समेत देश के पांच बड़े राज्यों में मानों पति अब सुरक्षित नहीं हैं, खासतौर पर नई शादियों के बाद हाल कुछ ज्यादा बेहाल होते नजर आ रहे हैं। सरकार के Crime Data और कुछ अन्य रिपोर्ट्स चौंकाने वाली है। उनमें पतियों की हत्या के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। पतियों की खून की प्यासी इन पत्नियों को मानों किसी का डर नहीं है। राजस्थान समेत यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और एमपी जैसे राज्यों में पांच साल में करीब 785 केस सामने आ चुके हैं। जिनमें पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या की है या फिर करवाई है। राजस्थान का नंबर देश में तीसरा है।

राजस्थान समेत इन पांच राज्यों में हर साल बढ़ रहे हैं आंकड़े…

देश के पांच राज्यों की बात की जाए तो सबसे पहले सबसे बड़े राज्या का नाम आना लाजमी है। उत्तर प्रदेश में पत्नियां अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होती जा रही हैं पांच साल के दौरान 275 मर्डर कर दिए हैं। साल 2020 में 45, 21 में 52, 22 में 60, 23 में 55 और 2024 में सबसे ज्यादा 62 केस सामने आए हैं। बात बिहार की करें तो साल 2020 में 30, फिर अगले साल 35, फिर 40, फिर 38 और 2024 में 42 पतियों की हत्या की गई है। अब बात राजस्थान की साल 2020 में 20, फिर 25, फिर 28, फिर 30 और पिछले साल 35 केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में पांच साल के दौरान सौ केस और एमपी में पांच साल के दौरान 87 पत्नियां कातिल बनी हैं। ये आंकड़े हर साल बढ़ रहे हैं जो चौंकाने वाले हैं।

राजस्थान के पांच बड़े केस

राजस्थान में भी पत्नियों ने घातक तरीकों से पतियों की हत्या की है। इनमें से कुछ केस तो इतने ज्यादा खतरनाक हैं कि पुलिस अफसर तक दंग हैं। ऐसा कोई कैसे कर सकता है। पांच बड़े केस जो बेहद ही हैरान करने वाले हैं। बांसवाड़ा जिले के सल्लापोट इलाके में पिछले दिनों एक हत्याकांड का खुलासा हुआ। कई महीनों के बाद इसका पता उस समय चला जब पुलिस किसी मिसिंग केस की जांच कर रही थी। पता चला कि अरविंद नाम के व्यक्ति को उसकी पत्नी ने अपने जीजा धनपाल के साथ मिलकर डंडों से मरने तक पीटा। उसके बाद उसे घर में दफना दिया और वहां टॉयलेट बनवा दिया। उसी घर में कई महीनों तक जीजा के साथ अय्याशी करती रही। भरतपुर में नवम्बर 2022 में जो हुआ वह तो और भी खौफनाक था। पत्नी रीमा ने अपने पति पवन को अपने प्रेमी भूपेन्द्र के साथ मिलकर मार दिया। लाश को ठिकाने नहीं लगा सकी तो घर में ही डबल बैड पर छुपा दिया। उसके बाद वट सावित्री का व्रत आया तो पति की लंबी उम्र की कामना की। खीर.पुरी बनाई। पति की पूजा की और उसी बैड पर बैठकर व्रत खोला जहां पति की लाश पड़ी थी।

नवम्बर 2022 में जोधपुर में रहने वाली सीमा ने अपने पति चरण सिंह की हत्या कर दी। पति चरण सिंह राजस्थान सरकार में सहायक कृषि अधिकारी था। शादी के सात साल तक सीमा ने पति चरण सिंह को खुद को टच तक करने नहीं दिया। बाद में पता चला कि सीमा का अपनी बहनों और सहेलियों से समलैंगिक रिश्ते थे। पति ने विरोध किया तो उसे मारा और फिर पत्थर काटने वाले कटर से बीस टुकड़े कर दिए। बूंदी जिले के हिंडौली थाना इलाके में इसी साल जनवरी में रानी देवी ने अपने भाई धनराज के साथ मिलकर अपने पति ओम प्रकाश की हत्या कर दी थी। पुलिस को शक हुआ तो जांच की। पता चला कि ओम प्रकाश उस पर अवैध संबधों का शक करता था। उसने पति के सोने के बाद अपने हाथों से रस्सी का फंदा बनाकर गला दबा दिया। पाली जिले के जैतारण इलाके में पिछले साल नवम्बर में कचरूराम नाम के एक युवक को उसकी पत्नी किरण ने गला काटकर मार दिया। प्रेमी भूपेन्द्र ने साथ दिया। दोनों ने लाश को बाइक पर रखकर कई किलोमीटर चक्कर लगाया। उसके बाद लाश को सुनसान इलाके में जला दिया।

Updated on:
10 Jun 2025, 12:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?