
wedding demo pic
Fake wedding Gang: हरियाणा के सिरसा जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक दिव्यांग युवक की शादी में अचानक राजस्थान पुलिस ने छापा मार दिया। यह मामला डबवाली कस्बे का है, जहां रविवार को शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बारात पहुंच चुकी थी, मिठाई और कपड़े खरीदे जा चुके थे, लेकिन मंडप में बैठने से पहले ही शादी एक बड़ी साजिश में बदल गई। यह एक्शन बीकानेर पुलिस का था। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन उसके बाद से दुल्हन और उसके कुछ नजदीकी फजी रिश्तेदारों को तलाश किया जा रहा है। पांच छह दिन से लगातार बीकानेर पुलिस आरोपियों की तलाश में हरियाणा और पंजाब में सर्च कर रही है। दुल्हन पंजाब की थी और हरियाणा आकर शादी रचाई जा रही थी। घटना बेहद ही हैरान करने वाली है।
राजस्थान पुलिस ने शादी में शामिल एक बिचौलिये रेशम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह वही शातिर ठग है, जो राजस्थान के बीकानेर जिले के कोलायत थाने में दर्ज धोखाधड़ी के केस में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, रेशम सिंह पंजाब का रहने वाला है और डबवाली के सुंदर नगर में किराये पर रह रहा था। वह पहले भी कई फर्जी शादियों को अंजाम दे चुका है।
इस मामले में जो बात सबसे हैरान करने वाली रही, वह यह कि दुल्हन के साथ आए कथित माता-पिता और रिश्तेदार खुद ही उसका नाम नहीं बता पाए। पूछताछ में पता चला कि यह पूरा एक स्क्रिप्टेड गिरोह है, जो दूल्हों की मजबूरी का फायदा उठाकर पैसे ऐंठता है। दिव्यांग दूल्हे से दो लाख रुपये में शादी तय हुई थी, जिसमें एक लाख पहले ही दे दिए गए थे। पुलिस को शक तब हुआ जब दुल्हन के तथाकथित परिवारजन खुद एक-दूसरे को पहचान नहीं पाए। राजस्थान पुलिस ने बिचौलिए को अपनी हिरासत में लिया, जबकि बाकी लोगों को पूछताछ के बाद हरियाणा पुलिस ने छोड़ दिया।
अब सवाल यह है कि बार-बार ऐसा खेल खेलने वालों को कब सज़ा मिलेगी? क्या फर्जी शादियों का ये धंधा ऐसे ही चलता रहेगा? राजस्थान पुलिस इस मामले की आगे की जांच में जुटी है और जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Updated on:
07 Jun 2025 10:32 am
Published on:
07 Jun 2025 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
