24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: पति को लगी बीवी की शादियां कराने की लत, एक साल में तीन राज्यों में करा दी दो दर्जन शादियां, खुद तलाशता था दूल्हा…

Rajasthan Wedding Scam: हांलाकि अब दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। डूंगला पुलिस ने ये एक्शन लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 6 Jun 2025, 8:21 AM IST

wedding demo pic

Multi State Wedding Scam: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए लुटेरी दुल्हन के पति को अरेस्ट कर लिया है। सच जब सामने आया तो पुलिसवालों के भी पसीने छूट गए। पता चला कि पति खुद ही अपनी बीवी की शादियां कराता था। उसे अपने पत्नी की शादियां कराने की ऐसी लत लगी कि उसने एक ही साल में यूपी, एमपी और राजस्थान में करीब दो दर्जन से भी ज्यादा शादियां करा दी। पुलिस ने अब उसे अरेस्ट किया तो पता चला कि पत्नी और पति ने मिलकर शादियां करने और दूल्हों को ठगने का बिजनेस ही खोल लिया था। हांलाकि अब दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। डूंगला पुलिस ने ये एक्शन लिया है।

राजस्थान के कई शहरों में है केस दर्ज

डूंगला पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाले किशन नाम के एक व्यक्ति ने पिछले साल केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि बिचौलियों की मदद से शादी की थी, लेकिन दुल्हन कुछ दिन बाद ही सब कुछ समेटकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि भोपाल की रहने वाली अनुराधा ने यह ठगी की है। उसे पकड़ा गया तो पता चला कि उस पर यूपी, एमपी और राजस्थान में कई दूल्हों को ठगने के केस दर्ज हैं। उस पर करीब 25 केस हैं।

यह भी पढ़ें: दसवीं में बेटी लाई 77% अंक, लेकिन रिजल्ट देखने जीवित नहीं बची, फोटो-मार्कशीट थामे घंटों रोए माता-पिता

पति से पूछताछ के बाद किया गया पति गिरफ्तार

पुलिस ने उसे अरेस्ट किया, पूछताछ की तो पता चला कि उसका पति विशाल पासवान शादियां कराने में उसकी मदद करता था। विशाल को काबू करने का प्लान किया तो पता चला कि विशाल चित्तौड़गढ़ शहर में ही देखा गया है। उसे भी अरेस्ट किया गया। जानकारी सामने आई कि विशाल और अनुराधा ने लव मैरिज की थी करीब छह साल पहले। अनुराधा अपने पति विशाल के भी दो लाख रुपए लेकर फरार हो गई थी। बाद में विशाल ने अनुराधा को पकड़ लिया था। इस बीच अनुराधा शादी कराने वाले एक गिरोह के संपर्क में आ गई। उसने अनुराधा को पचास हजार का लालच दिया और शादी करा दी।

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं लव मैरिजः 95 साल के दादा ने 90 साल की दादी संग रचाई शादी, बच्चों ने किया डांस… 70 साल लिवइन में रहे

पत्नी ने पति के साथ ही मिलकर बना ली गैंग

बाद में इस बारे में जब विशाल को पता चला तो उसने खुद अपनी पत्नी के साथ मिलकर गैंग बना ली। वह खुद पत्नी का भाई बनकर दूल्हे तलाश करता। कई राज्यों के दलालों के संपर्क में वह था। अनुराधा पर जयपुर में केस दर्ज हुआ तो पुलिस उसे तलाश कर लाई। वह भोपाल में मिली। बाद में उसे राजस्थान की ही सवाई माधोपुर पुलिस अरेस्ट कर ले गई। फिर चित्तौड़गढ़ जिले की पुलिस को पता चला तो अनुराधा को अरेस्ट करने की तैयारी की। पता चला वह भरतपुर में है। उसे वहां से पकड़ा गया। उससे पूछताछ में ही पति के बारे में पता चला और उसे भी अरेस्ट कर लिया गया। दोनों ने मिलकर अब तक 25 दूल्हों को ठगा है। कुछ ने केस दर्ज कराए तो कुछ के मामले कोर्ट के बाहर ही ले-देकर सेटल कर लिए गए। लेकिन अब दोनों को लंबा ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग