24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दसवीं में बेटी लाई 77% अंक, लेकिन रिजल्ट देखने जीवित नहीं बची, फोटो-मार्कशीट थामे घंटों रोए माता-पिता

Sapana Kumari Emotional Story: लेकिन नीयति को कुछ और ही मंजूर था। परीक्षाओं के बाद एक हादसे में बेटी की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 29 May 2025, 10:52 AM IST

RBSE Result : दसवीं बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों ने अच्छे अंक पाए हैं। बेटियों ने इस बार भी बाजी मारी है। लेकिन राजस्थान के जालोर शहर से हैरान करने वाली खबर आई है। जालोर की बेटी ने परीक्षा में 77 फीसदी से भी ज्यादा अंक हासिल किए। वह आईएएस अफसर बनने का सपना देखती थी। लेकिन नीयति को कुछ और ही मंजूर था। परीक्षाओं के बाद एक हादसे में बेटी की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद अब जब रिजल्ट आया तो मार्कशीट और बेटी की फोटो को सीने से लगाए उसके माता-पिता घंटों रोते रहे। वहां मौजूद हर किसी की आंखे नम हो गई। घर में मिठाई आई लेकिन मां-पिता का मुंह मीठा कराने की हिम्मत कोई नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें: शादी की अगली रात ही दूल्हे ने दिखा दिया असली रंग, नहीं सह सकी दुल्हन, चली गई जान

दरअसल जालोर शहर के मालवाड़ा गांव में रहने वाली 15 साल की सपना कुमारी बेहद ही होनहार छात्रा थी।
वह आईएएस अधिकारी बनाना चाहती थी और इसके लिए लगातार मेहनत कर रही थी। जिस स्कूल की वह छात्रा थी वहां पर भी उसका प्रदर्शन बेहतर था। उसने पहले ही कहा था कि उसके सारे पर्चे अच्छे हुए हैं और उसके अच्छे नंबर आएंगे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाली छात्राओं को मिलेंगे हजारों रुपये, ऐसे करें आवेदन

लेकिन पर्चे पूरे होने के बाद हादसा हुआ। वह बाथरूम में फिसली और सिर में गहरी चोट लगी। परिवार उसे अस्पताल ले गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। कल जब परिणाम आया तो सपना की सहेलियां, स्टाफ के लोग, साथी और गांव के लोग…. जिसे भी परिणाम के बारे मेंं पता चला वह अपनी आंखे नम होने से नहीं रोक सका। सपना के घर जाने की हिम्मत किसी को नहीं हुई। मां कह रही थी कि मानों अभी बेटी आएगी, लिपट जाएगी और कहेगी मां मैं पास हो गई हूं…..।