
जयपुर. आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक है, उसके बाद अष्टमी तिथि लग रही है। आज अहोई अष्टमी व्रत है। रविवार को पूरा दिन शुक्ल योग रहेगा। इसके अलावा सुबह रविषुष्य योग और सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज सूर्यदेव की पूजा करें, जल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को दान दें।
इसके साथ ही आज पूरा दिन अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज लेखन, कला, कीटनाशक, विष सम्बन्धी व्यवसाय, सिगरेट व तम्बाकू सम्बन्धी व्यवसाय, पेट्रोलियम उद्योग, रसायन शास्त्र, योग प्रशिक्षक, मनोविज्ञान, पर्यटन, पत्रकारिता, टाइपिंग, वस्त्र निर्माण, नर्सिंग, स्टेशनरी के सामान उत्पादन और बिक्री से जुड़े कार्य सफल होने की संभावना है।
आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 17 शक सम्वत 1942
कार्तिक कृष्ण सप्तमी रविवार विक्रम संम्वत 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 23 रवि उल्लावल 21 हिजरी 1442
चन्द्रमा दिन-रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतुः।
सप्तमी तिथि प्रातः 07 बजकर 30 मिनट तक उपरान्त अष्टमी तिथि का आरंभ।
पुष्य नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 45 मिनट तक उपरान्त आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ
शुक्ल योग अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 42 मिनट तक उपरान्त ब्रह्म योग का आरंभ।
बव करण प्रातः 07 बजकर 30 मिनट तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ।
दिशा शूल पश्चिम दिशा
आज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 39 मिनट से 8 नवंबर रात 12 बजकर 31 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम को 5 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक।
आज के शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 38 मिनट से 8 बजकर 46 मिनट तक।
रवि योग सुबह 6 बजकर 38 मिनट से 8 बजकर 46 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
यमगंड दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 तक।
गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक।
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।