Career Guidance Fair: राजस्थान पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में शुक्रवार को 3 दिवसीय एजुफेस्ट-2026 की शुरुआत हुई। सुबह से ही फेस्ट में खासा उत्साह देखने को मिला।
Career Guidance Fair: राजस्थान पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में शुक्रवार को 3 दिवसीय एजुफेस्ट-2026 की शुरुआत हुई। सुबह से ही फेस्ट में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के अलग-अलग इलाकों से स्टूडेंट्स ग्रुप बनाकर तो कुछ अपने अभिभावकों के साथ यहां पहुंचे और अपने कॅरियर को लेकर एक्सपर्ट से संवाद करते दिखाई दिए।
पहले दिन एजुफेस्ट की शुरुआत मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने फीता काटकर की। उन्होंने फेस्ट की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से विद्यार्थियों के लिए नई दिशा और अवसर प्रदान करेगा। यहां आकर विद्यार्थियों और युवाओं को अपने कौशल को पहचानने और उसे निखारने का अवसर मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा का स्वरूप भी बदल रहा है। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को नवीन जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में सहायक साबित होते हैं। यह फेस्ट 26 अप्रेल तक सुबह 11 से रात आठ बजे तक चलेगा।
फेस्ट में 10वीं और 12वीं पास कर चुके छात्रों की हर तरह की शंका का समाधान किया जा रहा है। फेस्ट में इंटरएक्टिव सेशन और सेमिनार को लेकर भी उत्साह दिख रहा है। वहीं कुछ स्टॉल पर टेक्नोलॉजी और कोर्स से जुड़े लाइव डेमो भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। फेयर में शहरभर की नामी यूनिवर्सिटी व शैक्षणिक संस्थान हिस्सा ले रहे हैं।
यहां कॅरियर एक्सपर्ट और काउंसलर्स की ओर से काउंसलिंग की जा रही है। साथ ही इंटरनेशनल एजुकेशन लोन और वीजा गाइडेंस के साथ स्पीकर्स की ओर से कॅरियर सेमिनार का आयोजन भी किया जा रहा है। पहले दिन एसआरएन स्कूल, ओम पब्लिक स्कूल हीरापुरा, माउंट लिटेरा जी स्कूल, रुकमणि बिरला स्कूल, वॉरेन एकेडमी, ब्राइटलैंड गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल वैशाली नगर के बच्चों ने फेस्ट की विजिट की।
बस सुविधा अम्बाबाड़ी सर्कल, मानसरोवर वीटी रोड चौराहा, सिटी पार्क के पास, ट्रांसपोर्ट नगर नियर अंडरपास बस स्टैंड पर उपलब्ध रहेगी। बसों के बारे में मोबाइल नंबर-7976490441 पर जानकारी ली जा सकती है।
एजुफेस्ट की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928015903 पर संपर्क कर सकते हैं। क्यूआर कोड स्कैन करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। क्यूआर कोड स्कैन कर बर्गर फार्म का बर्गर और रिफ्रेशमेंट फ्री पा सकते हैं। इस फेस्ट के मुख्य प्रायोजक महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी हैं। एजुफेस्ट पॉवर्ड बाय विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी है।
फेस्ट में को-स्पॉन्सर बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज, प्रताप यूनिवर्सिटी, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है। एसोसिएट स्पॉन्सर आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा ग्रुप, मणिपाल यूनिवर्सिटी हैं। वहीं वॉइस ऑफ एजुफेस्ट 95 एफएम तड़का, इवेंट मैनेज बाय आइएफएफपीएल है। एजुफेस्ट में साइकोमेट्रिक टेस्ट एमजेआरपी यूनिवर्सिटी की ओर किया जा रहा है।
यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, अपेक्स यूनिवर्सिटी, आइआइएस यूनिवर्सिटी, निर्वाण यूनिवर्सिटी, पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज, राजस्थली लॉ इंस्टीट्यूट, गांधी नगर यूनिवर्सिटी, आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आइटी, सुबोध कॉलेज, महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी, पारुल यूनिवर्सिटी वडोदरा, श्री महावीर कॉलेज, पिंपरी चिंचवाड़ यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान, ध्नान प्रसाद ग्लोबल यूनिवर्सिटी पुणे, द आइसीएफएआइ यूनिवर्सिटी जयपुर जीसीईसी ग्लोबल फाउंडेशन, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारतीय स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी, जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज कूकस, न्यूरॉन्स एजुकेशन सर्विस, एमआइटी एडीटी यूनिवर्सिटी, वीआइटी भोपाल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जेम्स एंड ज्वैलरी की-पार्टनर है।