जयपुर

जयपुर में डेढ़ साल के मासूम के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत

मालपुरा गेट थाना इलाके में एक मां ने डेढ़ साल के मासूम के साथ ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिए।
less than 1 minute read
Aug 13, 2025
jaipur news
फोटो पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में एक मां ने डेढ़ साल के मासूम के साथ ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिए।

थानाप्रभारी मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि सुसाइड करने वाली सीतापुरा निवासी प्रिया सिंह (27) ने बेटे आर्विक के साथ तड़के 4:30 बजे सीतापुरा स्थित गोवर्धन नगर फाटक पर ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। ट्रेन से टकराने के कारण दोनों के शव क्षत-विक्षत होकर उछलकर दूर जा गिरे। सूचना पर मालपुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

वर्ष 2020 में हुई थी शादी

सुंदर विहार सीतापुरा निवासी रेणु देवी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बेटी प्रिया की शादी 14 मई 2020 को विश्वकर्मा रोड नम्बर 17 निवासी विकास से हुई थी। ऑटो चालक विकास माता-पिता के साथ रहता है। आरोप है कि विकास पर 18 से 19 लाख रुपए का कर्जा था। उधार देने वाले जब तकाजा करने घर आने लगे तो ससुराल वाले प्रिया को आगे कर देते थे। जब प्रिया ने मां को यह बताया तो उन्होंने सास-ससुर और पूरे परिवार के सामने यह बात रखी। हालांकि ससुराल पक्ष का कहना था कि परिवार के मामले में पीहर पक्ष न बोले। इसके बाद प्रिया काफी परेशान रहने लगी थी।

11 अगस्त को पति ने किया था झगड़ा

प्रिया 24 जुलाई को पीहर सुंदर विहार आई थी। उसके बाद विकास माता-पिता को लेकर वहां पहुंचा। झगड़े के बाद लौट गया। 11 अगस्त को विकास दिन में आया और बेटी से फिर झगड़ने लगा। इसके बाद प्रिया बिना खाना खाए ही सो गई। अगले दिन परिजन सोकर उठे तो वह घर में नहीं थी। कुछ देर बाद आत्महत्या की सूचना मिली।

Updated on:
13 Aug 2025 09:40 pm
Published on:
13 Aug 2025 09:40 pm
Also Read
View All
दिल्ली आंदोलन के बाद जयपुर लौट रहे CJP के आशुतोष रांका बोले- जब तक शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होगी, चुप नहीं बैठेंगे

Patrika Exclusive: राजस्थान में कागजी निकली हरियाली! लगाए 11.57 करोड़ पौधे, सत्यापन में मिले केवल1.69 करोड़

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास हटेंगे या रहेंगे? PM मोदी करेंगे फैसला! जयपुर से दिल्ली तक हलचल अचानक तेज़

Rajasthan Politics : क्या फिर खुलेगी गहलोत सरकार में 17 बार पेपर लीक की ‘बंद फ़ाइल’? मंत्री किरोड़ी की शिकायत- अमित शाह लेंगे फैसला

जयपुर: कजाकिस्तान से MBBS, FMGE में फेल…10 लाख में बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, सरकारी अस्पताल में इलाज कर रहा डॉक्टर अरेस्ट