जयपुर

Jaipur Metro Phase-2 Update… शिलान्यास के लिए अलग से बनेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

जयपुर मेट्रो के फेज-2 को केंद्र से अनुमति मिलने के बाद अब शहरवासियों को इसके शिलान्यास का इंतजार है। राज्य सरकार इस मेगा प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जयपुर में करवाना चाहती है।

2 min read
Apr 15, 2026
फाइल फोटो पत्रिका

जयपुर. जयपुर मेट्रो के फेज-2 को केंद्र से अनुमति मिलने के बाद अब शहरवासियों को इसके शिलान्यास का इंतजार है। राज्य सरकार इस मेगा प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जयपुर में करवाना चाहती है। इसलिए जल्द ही अलग से तारीख तय की जाएगी। 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। पहले माना जा रहा था कि इस कार्यक्रम में जयपुर मेट्रो का भी पीएम शिलान्यास कर सकते हैं, लेकिन आधार कम है।

पूरी नहीं हो पाई कागजी प्रक्रिया
मेट्रो अधिकारियों की मानें तो अब तक फेज-2 की अनुमति मिलने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे में मेट्रो का शिलान्यास नहीं हो पाएगा। केंद्र से अभी औपचारिक मंजूरी (ग्रीन सिग्नल) का इंतजार है। साथ ही राज्य सरकार भी 13038 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के लिए अलग से कार्यक्रम आयोजित करवाना चाहती है।

स्टेशन के 5-5 किमी में होगी पहुंच
मेट्रो अधिकारियों की मानें तो सामान्य तौर पर स्टेशन से दोनों ओर तीन-तीन किमी का दायरा कवर होता है। यदि मेट्रो प्रोजेक्ट को शहर के बस नेटवर्क से जोड़ा जाए तो कवरेज एरिया पांच-पांच किमी का हो जाता है।

आसान भाषा में मुख्य बातें:
- प्रोजेक्ट: जयपुर मेट्रो का फेज-2, जिसकी लागत 13,038 करोड़ रुपए है।

- क्या हुआ: केंद्र सरकार ने फेज-2 को मंजूरी दे दी है। अब जयपुर के लोग इसके शिलान्यास का इंतजार कर रहे हैं।

- राज्य सरकार चाहती है: राज्य सरकार चाहती है कि इस बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर आकर करें। इसके लिए अलग से कार्यक्रम होगा।

- तारीख की समस्या: 21 अप्रैल को पीएम पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। पहले लगा था कि उसी दिन मेट्रो का शिलान्यास भी हो जाएगा, लेकिन अब मुश्किल है।

- देरी क्यों: कैबिनेट से मंजूरी मिल गई, लेकिन अभी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। इसलिए 21 अप्रैल को शिलान्यास संभव नहीं


Published on:
15 Apr 2026 07:23 am
Also Read
View All